Spread the love

उत्तराखंड—  हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिक से करीब एक लाख रुपये कीमत की सोने की अंगूठी झपटने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 60 वर्षीय विनोद शर्मा निवासी रामनगर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त को कुसुमखेड़ा निवासी महेंद्र चंद तिवारी के हाथ से अज्ञात व्यक्ति करीब 6-7 ग्राम की सोने की अंगूठी झपटकर फरार हो गया था। मामले में 10 अगस्त को थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की पहचान के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी।

11 अगस्त को मुखानी क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विनोद शर्मा को बिना नंबर की स्कूटी के साथ दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से झपटी गई पीली धातु की अंगूठी बरामद हुई। मामले में BNS की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लूट, झपटमारी, धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस की कार्रवाई पर एक नजर

24 घंटे में खुलासा
करीब ₹1 लाख की अंगूठी बरामद
वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद
आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज


Spread the love

You missed