Spread the love

हल्द्वानीगोलापार क्षेत्र से मंगलवार सुबह ऐसी खबर आई जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। 12 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर उसका सिर और एक हाथ गायब कर दिया गया। शव को घर से कुछ दूरी पर गहरे गड्ढे में बोरे के अंदर फेंका गया था। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार बच्चा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे से लापता था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पूरी रात पुलिस और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे रहे। मंगलवार सुबह डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने गड्ढे की ओर संकेत मिलने पर खुदाई कराई। गड्ढे से जो बरामद हुआ, उसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई – बोरे में बच्चे का शव था और उसका सिर व एक हाथ गायब था।

सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल से पास के एक घर से खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं, जिन्हें सबूत के तौर पर कब्जे में लिया गया है। फिलहाल बच्चे का सिर, हाथ और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद नहीं हो पाए हैं। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग आक्रोशित हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दी है और मामले को सुलझाने के लिए कई टीमें जांच में लगी हैं। अधिकारियों का दावा है कि वारदात को अंजाम देने वाले जल्द पकड़े जाएंगे।

See also  अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत,,,, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा,,, जानिए कौन है ये...

Spread the love