हल्द्वानी—   एमआईईटी कुमाऊँ कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हल्द्वानी में आयोजित International Conference on Innovative Approaches in Nursing Education for Excellence in Teaching & Learning (IANETL-2026) के दूसरे दिन शैक्षणिक व्याख्यानों और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

IANETL-2026 :- दूसरे दिन नर्सिंग शिक्षा में नवाचार और आधुनिक तकनीक पर मंथन,,, सांस्कृतिक संध्या में विद्यार्थियों ने बिखेरे रंग,,।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:15 बजे दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। श्री शेखर सुंथा, सुश्री नेहा रौतेला तथा श्री गौरव नेगी ने अतिथियों का सम्मान किया।

विशेषज्ञों के व्याख्यान –

–  अल्बिन जोसेफ वाई. ने ऑनलाइन व्याख्यान सत्र प्रस्तुत किया।
– डॉ. स्वप्निल विट्ठल रहाणे (AHA इंस्ट्रक्टर, पारुल यूनिवर्सिटी) ने “The Golden Minutes: Understanding Adult Basic Life Support & the Chain of Survival” विषय पर आपातकालीन जीवनरक्षक सहायता पर प्रकाश डाला।
– कुवैत के CCN Health Assurance Hospital के नर्सिंग सुपरवाइजर ने “Innovative Techniques in Case Study Teaching” पर व्याख्यान दिया।
– डॉ. लेखा विश्वनाथ (प्राचार्य, अमृता कॉलेज ऑफ नर्सिंग) ने “Advancing Nursing Excellence Through Competency Based Education” पर विचार साझा किए।
–  हिमांशु जोशी (मेदांता) ने “Student-Centered Learning” विषय पर समस्या-आधारित शिक्षण के महत्व पर जोर दिया।
– यूके के NHS वेल्स में कार्यरत अर्नेस्ट लैमुएल ने “Bridging the Gap Between Theory and Clinical Practice” विषय पर डिजिटल युग में नर्सिंग शिक्षा पर व्याख्यान दिया।

सम्मेलन में उत्तराखंड काउंसिल फॉर बायोटेक्नोलॉजी के वरिष्ठ वैज्ञानिकों डॉ. कंचन कर्क, डॉ. मनिंदर मोहन और डॉ. सुमित पुरोहित को निदेशक डॉ. तरुण कुमार सक्सेना और ACIC देवभूमि फाउंडेशन के CEO डॉ. कमल सिंह रावत द्वारा सम्मानित किया गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा हुए शामिल –

शाम 5 बजे भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा कार्यक्रम में शामिल हुए। एमआईईटी कुमाऊँ के प्रबंध निदेशक डॉ. बी. एस. बिष्ट ने उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में श्री टम्टा ने कुमाऊँ की सांस्कृतिक विरासत, 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य, सड़क संपर्क और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज सहित स्वास्थ्य सेवाओं के विकास पर चर्चा की।

See also  नैनीताल पुलिस :- साइबर क्राइम टीम नैनीताल ने 1000 छात्र-छात्राओं को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक,,,।

सांस्कृतिक संध्या –

सांस्कृतिक संध्या में विद्यार्थियों ने नृत्य, रैंप वॉक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रात 8 बजे रात्रिभोज के साथ दूसरे दिन के कार्यक्रमों का समापन हुआ। सम्मेलन का अंतिम दिन 11 अक्टूबर को आयोजित होगा।

You missed