नैनीताल—   साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत “Cyber Saathi – A Joint Awareness Initiative” अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल नैनीताल द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के क्रम में लामाचौड़ क्षेत्र स्थित ARDEN PROGRESSIVE SCHOOL तथा SWASTYAYAN PUBLIC SCHOOL में साइबर क्राइम सेल की टीम द्वारा लगभग 1000 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को PPT के माध्यम से साइबर अपराध, डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

नैनीताल पुलिस :- साइबर क्राइम टीम नैनीताल ने 1000 छात्र-छात्राओं को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक,,,।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में तकनीक ने जहां जीवन को सुविधाजनक बनाया है, वहीं साइबर अपराधियों के लिए भी नए अवसर उत्पन्न किए हैं। ऐसे में डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सतर्कता, जागरूकता एवं जिम्मेदारी अत्यंत आवश्यक है।

इन साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक –

– फर्जी ऑनलाइन जॉब ऑफर एवं पार्ट-टाइम जॉब फ्रॉड
– सोशल मीडिया फ्रॉड एवं फर्जी प्रोफाइल
– ऑनलाइन गेमिंग एवं रिवार्ड स्कैम
– फर्जी निवेश एवं ट्रेडिंग योजनाएं
– UPI एवं QR Code के माध्यम से होने वाली ठगी
– डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की जाने वाली ठगी
– फिशिंग लिंक एवं संदिग्ध वेबसाइट/ऐप
– OTP, PIN, CVV एवं बैंकिंग गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाले फ्रॉड

छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि साइबर अपराधी अक्सर विश्वास, लालच, भय अथवा जल्दबाजी का फायदा उठाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। इसलिए किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक, QR Code या ऑफर पर बिना सत्यापन के कार्रवाई न करें।

टीम ने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

See also  राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता में पौड़ी का परचम,,,, 14 पदक जीतकर रचा इतिहास

साइबर अपराध होने पर तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर सूचना देने तथा National Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।

You missed