
उत्तराखंड—- : प्रदेश भर में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनज़र, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आगामी दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग के अनुसार, 29 अगस्त से 4 सितम्बर के मध्य उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में कहीं-कहीं औसत से अधिक वर्षा गर्जन और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है।
पर्वतीय क्षेत्रों में निरंतर वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की भी चेतावनी दी गई है।

30 अगस्त को प्रदेश के तीन जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, और उधम सिंह नगर जिले में छुट्टी का आदेश जारी किए गए है।
