
हल्द्वानी— नगर में आयोजित भव्य राम बारात कार्यक्रम में की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं को लेकर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
प्रदेश संगठन मंत्री भूपेश बिष्ट ने कहा कि हमें अपने शहर में ऐसे ही ईमानदार, कर्मठ और संवेदनशील अधिकारियों की आवश्यकता है, जो व्यापारिक हितों की पीड़ा को समझें और व्यापारियों के साथ खड़े रहें।
इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष बीनू जायसवाल , प्रदेश उपाध्यक्ष हसीन अंसारी , प्रदेश उपाध्यक्ष पवन प्रकाश दुबे (नैनीताल), जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल , नगर महामंत्री विशाल सक्सेना , विजय कुमार जायसवाल , आदित्य, विष्णु, विशाल, मुस्तफा एम.डी. चमन सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

