
नैनीताल— राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सुभाष चंद्र बोस शाखा पनियाली द्वारा देवाशीष बैंकेट हॉल पनियाली में विजयादशमी कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया,
जहां पनियाली के सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में एकत्रित हुए और एकता और शक्ति का परिचय दिया, और गांव में पथ संचलन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेवक बलम सिंह देवका जी, बालम सिंह रावत जी, साहित्य परिषद उत्तराखंड के प्रदेश सहमंत्री सौरभ पांडेय जी, कार्यक्रम में उपनगर कार्यवाह नितिन जी, विद्यार्थी कार्य प्रमुख नीरज पांडे, पारस जी, कृष्ण जी सहित भारी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला प्रचारक हल्द्वानी जितेन्द्र जी द्वारा स्वयंसेवकों को विजयादशमी का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व बताया और संघ शताब्दी वर्ष पर नगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम हेतु सभी को सम्मिलित होने का आवाहन किया । साथ ही सतत् संघ कर करने हेतु स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया l
