Spread the love

हल्द्वानी—-  दीपावली के शुभ अवसर पर एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा आज हल्द्वानी के मंगल पड़ाव स्थित वीरांगना संस्था में अध्ययनरत बच्चों को दीपावली की बधाई देने पहुंचे।

वहां उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की और सभी बच्चों को शिक्षित होकर अच्छी राह पर चलकर स्वयं तथा राष्ट्र के विकास के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही वीरांगना संस्था की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सदस्यों से भी वार्तालाप कर बच्चों के उत्थान के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा निजी तौर पर हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही।

बातचीत में वीरांगना के संचालकों ने बताया कि वर्ष 2013 से उन्होंने यह कार्य प्रारंभ किया और धरातल पर कार्य करते हुए अभी तक उनके संस्थान के पास 27 बच्चे रजिस्टर्ड हैं।

संस्था द्वारा पुलिस के सहयोग से अभी तक 403 बच्चों को भिक्षावृत्ति छोड़ शिक्षा की ओर ले जाने के लिए स्कूलों में दाखिला कराया जा चुका है।

एसएसपी नैनीताल ने बताया कि नैनीताल पुलिस द्वारा इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और पुनर्वास हेतु भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा की राह पर ले जाने के लिए समय–समय पर ऑपरेशन मुक्ति तथा ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों को शिक्षा एवं समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।

उन्होंने यह आश्वस्त किया कि पुलिस लगातार भिक्षावृत्ति के उन्मूलन के लिए हर स्तर पर संस्था का सहयोग करेगी। उन्होंने वीरांगना संस्था की टीम द्वारा किए गए इन सार्थक प्रयासों की सराहना की गई और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

See also  पटवा वैश्य महासभा उत्तराखंड की हल्द्वानी में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक,,, लिए गए निर्णय,,।

इस दौरान वीरांगना की टीम के अध्यक्ष  योगेश सिंह रजवार, श्रीमती गुंजन बिष्ट, श्रीमती मोनिका(कॉर्डिनेटर),  भूपेंद्र सिंह ऐरी(शिक्षक),  मानस जोशी (शिक्षक) , पूनम बिनवाल (आउट रीच वर्कर) सुनीता गोस्वामी (आउट रीच वर्कर), दीक्षा लटवाल(शिक्षक), भावना रजवार (सोशल वर्कर) को मौजूद रहे।


Spread the love

You missed