Spread the love

ऋषिकेश—-  उत्तराखंड के ऋषिकेश से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है।

वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को बंजी जंपिंग करते हुए देखा जा सकता है, जिन्होंने अपनी हिम्मत और जज़्बे से युवाओं को भी पीछे छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 13 अक्तूबर का बताया जा रहा है। ब्रिटेन की 83 वर्षीय ओलेना बायको (Olena Bayko) ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र स्थित एक बंजी जंपिंग सेंटर में 117 मीटर की ऊंचाई से छलांग लगाती नजर आ रही हैं। ओलेना ने भारत की सबसे ऊंची बंजी जंप को सफलतापूर्वक पूरा कर एक मिसाल पेश की।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। लोग इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “उम्र सिर्फ एक संख्या है, अगर हिम्मत हो तो कुछ भी संभव है।”वहीं, कई लोग उन्हें “प्रेरणा की मिसाल” बताते हुए सलाम कर रहे हैं।

बंजी जंपिंग का यह केंद्र उत्तराखंड पर्यटन का एक प्रमुख आकर्षण है, जहां देश-विदेश से लोग रोमांच का अनुभव करने आते हैं। लेकिन इस बुजुर्ग महिला ने जिस आत्मविश्वास और जोश के साथ छलांग लगाई, उसने सभी को प्रेरित कर दिया है।


Spread the love