Spread the love

उत्तराखंड—  देहरादून में गुरुवार सुबह आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने एक साथ कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर शहर के कारोबारी जगत में हड़कंप मचा दिया।

दिल्ली से आई करीब 100 अधिकारियों की टीम, 25 वाहनों के काफिले के साथ पहुंची और चार बिल्डरों व दो शराब कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की।

छापों में करोड़ों रुपये की कर चोरी के साक्ष्य मिलने की जानकारी सामने आई है। कई घरों की तिजोरियां सील, बैंक खाते फ्रीज, और भारी मात्रा में मिले कैश को गिनने के लिए कैश काउंटिंग मशीनें मंगानी पड़ीं। सोने-चांदी के जिन गहनों के बिल नहीं मिले, उन्हें जब्त किया गया।

टीम ने कार्रवाई के दौरान बच्चों को स्कूल जाने की अनुमति देते हुए घरों को बाद में पूरी तरह सील कर दिया।

दिन भर शहर में इस कार्रवाई की चर्चा रही। विभाग फिलहाल बरामद दस्तावेजों व नकदी की जांच में जुटा है, और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।


Spread the love

You missed