Spread the love

हरिद्वार—-  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई , शहर इकाई और तहसील इकाई हरिद्वार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बन्सल् ने सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और व्यापारी बंधु को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने पद और गरिमा के अनुरूप कार्य करे तथा प्रत्येक व्यापारी की समस्या के निराकरण के लिए तत्पर रहे और राज्य स्तरीय समस्या के लिए संगठन के पदाधिकारियो को मुख्यमन्त्री से मिलकर हल करवाया जायेगा।

प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हरिद्वार में व्यापारी राजनीति एक नई दिशा और दसा तय करेगी।

आज से लगभग 40 वर्ष पूर्व जब व्यापारी वर्ग शासन प्रशासन के उत्पीड़न से काफी प्रताड़ित था और व्यापारी बंधु को असामाजिक तत्वों द्वारा डराया धमकाया जाता था ,तो इन सभी समस्याओं से छुटकारा कैसे मिले, हमारे वरिष्ठजनों द्वारा ही व्यापारियों को एकजुट करने का बृहद प्रयास किया गया और उनकी अपार मेहनत का परिणाम ही हैं कि आज व्यापार मंडल अपने आप एक ऐसा संगठन वृहद रूप ले चुका हैं।

शासन प्रशासन के साथ साथ राजनीतिक दलों को भी व्यापार मंडल का सहयोग लेना पड़ता हैं,जो कि व्यापारी राजनीति का ही परिणाम हैं कि आज व्यापारी राजनीति से होकर देश भर में कई सांसद विधायक मेयर और कई अन्य पदों में दायित्वों संभालने का सुनहरा अवसर पा चुके हैं और भविष्य मे भी यह क्रम जारी रहेगा।

यह हमारा बड़ा सौभाग्य हैं कि 40 वर्ष पूर्व जिन वरिष्ठजन द्वारा व्यापारी हितों के लिए व्यापार मंडल का गठन किया गया था उन सदस्यों में काफी सदस्य प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना आशीर्वाद और सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
जिला अध्यक्ष डा0 विशाल गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

See also  भरोसे की आड़ में छल,,,, भीमताल में धर्मान्तरण के मामले में सलाखों के पीछे भगोड़ा ‘एमडी’ उर्फ यूनुस,,,,।

आज के शपथ ग्रहण समारोह मे प्रमुख रूप से राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ,प्रदेश महामन्त्री राजेंद्र फर्सवान, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ,प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश कोसाध्यक्ष पुरन लाल शाह, रणनीति सलाहकार दीपक माहेश्वरी, प्रदेश सचिव मयंकमूर्ति भट्ट, अश्वनी शर्मा, अजय अरोड़ा, अधीर कोशिक, आदेश माखाडी, मनोज सिरोही, प्रवीन शर्मा ,विमल शर्मा, अनुज गुप्ता समेत 250 व्यापारी उपस्थित थे।


Spread the love

You missed