
उत्तराखंड— उत्तराखंड के बेरोज़गार युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा कंपनी ब्यूरो सिक्योरिटी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड एम्स हॉस्पिटल में 70 सुरक्षा पदों पर भर्ती करने जा रही है।
सुरक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह बेहतरीन अवसर है।
कौन कर सकता है आवेदन?–

इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा – 18 से 40 वर्ष
पद – सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइज़र, सिक्योरिटी ऑफिसर
अंतिम तिथि – 25 दिसंबर तक आवेदन भेज सकते हैं।
ये जरूरी दस्तावेज—
आवेदकों को आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज जोड़ने होंगे
10वीं और 12वीं की मार्कशीट
आधार कार्ड
पैन कार्ड
हाल ही का पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट
पासपोर्ट साइज़ फोटो
वेतन और सुविधाएँ—
कंपनी चयनित उम्मीदवारों को ₹16,000 से ₹25,000 तक मासिक वेतन देगी।
साथ ही रहने और खाने की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
और अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते है।
इच्छुक उम्मीदवार कंपनी के हेल्पलाइन नंबर 8091970175 पर
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
