
हल्द्वानी– हल्द्वानी में कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने जीएसटी के ऑफिस में छापेमारी की, कमिश्नर की छापेमारी से विभाग में हड़कंप मच गया।
सारे कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कमिश्नर दीपक रावत ने बायोमेट्रिक हाजिरी को चेक किया, इस दौरान जीएसटी के अधिकारी मौके से गायब दिखे।
कमिश्नर दीपक रावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुऐ बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि समय-समय पर सभी सरकारी ऑफिस में चेकिंग अभियान चलाया जाए। ताकि यह पता चल सके सरकारी ऑफिस में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद है या नहीं।

सरकारी ऑफिस में पब्लिक से जुड़े कई सारे मामले होते हैं। ऐसे में उनको जरूरी है सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर मौजूद रहे। कुछ अधिकारी मौके पर गायब दिखे हैं, उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।
