Spread the love

उत्तराखंड—  जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के आदेश तथा एसडीएम कालाढूंगी बिपिन चन्द्र पंत के निर्देशों के क्रम में तहसील कालाढूंगी क्षेत्रांतर्गत निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों का निस्तारण चौपाल के माध्यम से त्वरित गति से किया जा रहा है।

इसी क्रम में राजस्व उप निरीक्षक तारा चन्द्र घिल्डियाल द्वारा लगातार रात्रि चौपालों का आयोजन कर सर्द रातों में अलाव के बीच ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी जा रही हैं तथा मौके पर ही निर्विवाद उत्तराधिकार के प्रकरण दर्ज कर उनका निस्तारण किया जा रहा है। इस अभिनव पहल की सराहना न केवल उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है, बल्कि किसानों एवं आम ग्रामीणों द्वारा भी इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत चार दिनों में तहसील कालाढूंगी के अंतर्गत निर्विरोध उत्तराधिकार के 120 मामलों का त्वरित रूप से निस्तारण किया जा चुका है।

साथ ही संबंधित पटवारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में खतौनियों का वाचन करते हुए निर्विवाद उत्तराधिकार मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को भूमि संबंधी कार्यों में सुगमता प्राप्त हो सके।

यह पहल शासन की जनोन्मुखी, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन की सोच को धरातल पर साकार करती है।


Spread the love

You missed