Spread the love

हल्द्वानी—  उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में कुछ लोगों ने रेलवे क्रोसिंग पर रंजिश के चलते स्कूटी से जा रहे हुसैन वारिस को बेरहमी से पीट दिया।

हुसैन के भाई अली ने कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है। मारपीट का वीडियो पुलिस को मुहैया कराया गया है।

नैनीताल जिले में हल्द्वानी के जवाहर नगर निवासी अली वारिस ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उनका भाई हुसैन वारिस मंगलवार सवेरे 9 बजे अपनी स्कूटी से काम पर जा रहा था। तभी रेलवे क्रॉसिंग बन्द हो गई और वहां मौजूद मुन्ना अल्वी और उसके भाई सारिक अपने कुछ अपराधिक साथी नदीम, मकसूद व 10 से 15 अन्य साथीयों के साथ लाठी डन्डे, लोहे की रोड व अन्य हथियार लेकर हुसैन वारिस उर्फ ‘बन्टी’ से रेलवे क्रॉसिंग पर मरपीट करने लगे।

परिवार से रंजिश रखने वाले हमलावर, हुसैन की स्कूटी को आगे पीछे करने के बहाने लड़ने लगे। उन्होंने हुसैन को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। हमलावरों ने हुसैन, उसके दोस्त दानिश और मेहरबान को गन्दी गन्दी गालियाँ दी और बुरी तरह से पीट दिया। हुसैन ने हमलावरों से जान बचाने की कोशिश की और वहा से भागते हुए मेरे मोबाईल पर फोन किया।

उनके घटनास्थल पहुंचने पर हुसैन, दानिश और मेहरबान बेहोश पड़े थे। उन्हें देखते ही सारिक, नदीम, अनस, महमूद व साथीयों ने उनके साथ भी मारपीट की। वो बमुश्किल बचकर चिकित्सकीय इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचे।

हमलावरों ने उनके भाई को धमकी दी है कि वह उन्हें परिवार समेत जान से मार देगें। उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाया जाए।

See also  हल्द्वानी में जनता से सीधे मिले सीएम,,, समस्याओं के तुरंत समाधान के दिए निर्देश,,,

Spread the love

You missed