Spread the love

हल्द्वानी—   मंगल पड़ाव स्थित शिव मंदिर में दानपात्र और अलमारी का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया सामान और ₹2,808 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को शिव मंदिर, मंगल पड़ाव निवासी गिरीश गिरी गोस्वामी ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के दानपात्र एवं अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया।

मामले में एफआईआर संख्या 303/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के जरिए आरोपी तक पहुंची।

पुलिस ने 7 सितंबर 2026 को डीके पार्क, हल्द्वानी के पास से 20 वर्षीय हनी सिंह, निवासी जवाहर नगर, बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सामान:

तांबे के लोटे

1 बड़ी घंटी

12 छोटी घंटियां

1 पीतल का भगोना

1 पीतल का डोंगा

₹2,808 नकद

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

इस कार्रवाई को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, हेड कांस्टेबल सुन्दर कोहली, कांस्टेबल संतोष बिष्ट और कांस्टेबल भूपाल सिंह शामिल रहे।


Spread the love

You missed