
हल्द्वानी— पंडित बद्रीदत्त पडलिया सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर लामाचौड़ में सरस्वती जन्मोत्सव एवं नवीन प्रवेशोत्सव तथा सुभाष चंद्र बोस जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दीपा दरम्वाल , जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर छवि कांडपाल ,विद्यालय के अध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल ,उपाध्यक्ष चंदन सिंह किरौला, संरक्षक पीयूष पडलिया ,व्यवस्थापक नरेंद्र सिंह बिष्ट ,सह व्यवस्थापक भीम सिंह कुरिया ,कोषाध्यक्ष जोध सिंह अरोड़ा, मुख्य यजमान के रुप में गणेश दत्त जोशी एवं क्षेत्र के जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्तियों में प्रताप सिंह सिद्धू (गन्ना समिति अध्यक्ष), हेमू पडलिया (ग्राम प्रधान जयपुर पाडली ),रवि कुरिया तथा जमन सिंह निगल्टिया (पूर्व सांसद प्रतिनिधि) कमल पडलिया (पूर्व ग्राम प्रधान)समाज सेविका श्रीमती पार्वती किरौला, गीता मिश्रा द्वारा द्वीप प्रज्वलन किया ।
कार्यक्रम में गणेश पूजन, सरस्वती पूजन ,सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ कर नये प्रवेशित शिशुओं का मंत्र उच्चारण के साथ विद्यारम्भ संस्कार किया गया ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह नयाल द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर स्वागत व आभार किया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार भैया /बहन व क्षेत्र के लगभाग 650 लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया..
