Spread the love

उत्तराखंड—  जनपद नैनीताल में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भोले-भाले लोगों को अधिक ब्याज और गारंटी का झांसा देकर 6 करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो मुख्य अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

निवेश के नाम पर सुनियोजित ठगी–

एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा वर्ष 2017 में “देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता” नामक संस्था हल्द्वानी (कपिल कॉम्प्लेक्स, मुखानी) और रामनगर में खोली गई थी। उत्तराखंड सरकार से पंजीकरण का हवाला देकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल सहित कई जनपदों के हजारों लोगों से निवेश कराया गया।

जांच में सामने आया कि संस्था के अध्यक्ष हेमचंद पंत और सचिव विकास दुर्गापाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निवेशकों की मेहनत की कमाई हड़प ली और फरार हो गए।

लंबी जांच के बाद गिरफ्तारी–

एक वर्ष से अधिक समय से लंबित इस गंभीर मामले में एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। कोतवाली रामनगर में दर्ज एफआईआर संख्या 246/23 (धारा 409 IPC) के तहत जांच करते हुए पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ तक दबिश दी।
दिनांक 04.02.2026 को दोनों मुख्य अभियुक्तों को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

खातों में करोड़ों का लेन-देन

जांच में अभियुक्तों के खातों में

₹2 करोड़ 26 लाख
₹4 करोड़ 58 लाख

के लेन-देन का खुलासा हुआ है। दोनों शाखाएं बंद पाई गईं और न्यायालय से वारंट व कुर्की आदेश भी प्राप्त किए गए हैं।

See also  अब ऑनलाइन डाउनलोड की खतौनी होगी माननी ,,, DM ने दिए सख्त निर्देश..।

और गिरफ्तारियां संभव

एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ अन्य थानों में भी धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं और गिरोह में अन्य लोगों की संलिप्तता की संभावना है। जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

1.हेमचंद पंत(45 वर्ष), निवासी हरिपुर नायक, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी
2.विकास दुर्गापाल निवासी देहरिया, कोतवाली हल्द्वानी

SSP की जनता से अपील

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आमजन से अपील की है कि अधिक लाभ के लालच में न आएं। किसी भी संस्था या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसके पंजीकरण, वैधता और प्रामाणिकता की स्वयं जांच करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नैनीताल पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पुलिस टीम को इनाम

इस बड़ी सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने गिरफ्तारी टीम को ₹2500 का नकद इनाम देने की घोषणा की है।


Spread the love

You missed