Spread the love

उत्तराखंड—   ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड के भवली में किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली घेरी और बाजार बंद करवाया।

सत्रह वर्षीय नाबालिग को गर्भवती बनाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को पोक्सो, रेप और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गुरुवार दोपहर भवाली में हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली घेरकर आरोप लगाया कि मुरादाबाद से आए युवक ने स्थानीय किशोरी को बहला फुसलाकर उसके साथ गलत काम किया। संगठक के लोग कोतवाली में कोतवाल व अन्य पुलिस अधिकारियों से लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मिले।

उन्होंने अपनी नाराजगी दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। संगठन के लोग जुलूस की शक्ल में भवाली की सड़कों पर उतरे और नारे लगाते हुए व्यापारियों से बाजार बंद करने का आग्रह किया। धीरे धीरे दुकानों के शटर बन्द होते गए।

एस.पी.जगदीश चन्द्र ने बताया कि बीते रोज अस्पताल से जानकारी मिली कि एक नाबालिग, गर्भवती हो गई है। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर मैजिस्ट्रेट के आगे प्रस्तुत किया गया।

इधर नाबालिग को मैडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो और रेप के साथ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है साहिल नामक आरोपी युवक टैक्सी चलाता है जिज़के पिता टेलर मास्टर का काम करते हैं। आरोप है कि साहिल लड़कियों को अपने नाम बदल बदलकर जाल में फंसाता है।

See also  56.25 लाख के 256 खोए मोबाइल लौटाकर नैनीताल पुलिस ने जीता लोगों का दिल।

Spread the love