Spread the love

ऊधमसिंह नगर—  उत्तराखंड के बाजपुर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष  महंत शुभम गिरी के पहुँचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अरविंद यादव के आवास पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी मजबूती के साथ उत्तराखंड में परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह नगर की गदरपुर विधानसभा सीट पर पिछले छह माह से लगातार संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं और जनता से सीधा संवाद स्थापित किया गया है।

महंत शुभम गिरी ने कहा ने आगे कहा कि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में संगठन विस्तार का कार्य जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा के नेतृत्व में तेज़ी से चल रहा है। प्रत्येक विधानसभा में बूथ स्तर तक संगठन खड़ा किया जा रहा है, ताकि आने वाले चुनावों में पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतर सके।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन तय है और इसमें हमारी पार्टी की अहम और निर्णायक भूमिका होगी। उत्तराखंड देवताओं की भूमि है, जहाँ हिंदू-मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी समुदायों ने हमेशा मिल-जुलकर प्रदेश की संस्कृति और एकता को मजबूत किया है।

हमारी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और प्रदेश को विकास, रोजगार और सामाजिक सौहार्द की दिशा में आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से  अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड), रवि छाबड़ा ( जिला अध्यक्ष, ऊधम सिंह नगर), राम सिंह सागर (निवर्तमान प्रदेश सचिव), अमित कुमार, इमरान ख़ान, रमेश यादव, शिव अवतार शर्मा, निशा ख़ान (राष्ट्रीय सचिव, महिला सभा), उज्जवल सिंह, दीपक कुमार, योगेश कुमार,
रूबी ख़ान, शेर सिंह यादव, विशाल यादव, रहीस लाला एवं दबीर रज़ा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  हल्द्वानी-- न्यायालय परिसर में अधिवक्ता से मारपीट,,, अधिवक्ताओं में उबाल,, सुरक्षा बढ़ाने का भरोसा..।

 

बयूरो— सम्मी मेहर


Spread the love

You missed