
हल्द्वानी— प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार ने बुजुर्ग सुरेश चंद्र पांडे की मौत के लिए यूयूएसडीए को पूर्ण रूप से जिम्मेदार मानते हुए जिलाधिकारी नैनीताल से स्वतः संज्ञान लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की हैं।
संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता और महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि यू यएसडीए की कार्यशैली बहुत ही खराब हैं, जिसकी वजह से आम जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं, समय समय पर समाचार पत्रों में में इनके गलत कार्य को लेकर खबरो के बावजूद भी इनके कानो में जु नहीं रेग रही ।
इनके परियोजना प्रबंधक सिर्फ अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए सिर्फ बयानबाजी करते रहते हैं, जो बड़े शर्म की बात हैं, ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारी को शासन द्वारा उनके पद से शीघ्र हटाना चाहिए ,जिससे आम जनता को कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

जिलाधिकारी से यूयूएसडीए के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने वालो में महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ,प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ,प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, सह संयोजक देवेश अग्रवाल ,प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरन लाल साह, रणनीति सलाहकार दीपक माहेश्वरी ,जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट ,जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, युवा अध्यक्ष कुंदन रावत ,राकेश गुप्ता ,टीटू ,गौरव अग्रवाल ,रामप्रसाद कश्यप ,चमन गुप्ता ,रिषभ पाठक ,ललित जायसवाल हैं।
