
पौडी— जिले में गुलदार का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुलदार अभी तक कई लोगोंं को निवाला बना चुके है तथा कई लोगों को घायल को कर चुके है।
गुरुवार सांय डोभा गांव में मजदूरी कर रही नेपाली मूल की एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया, जिससे महिला की जान बच गई।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि महिला रेत भर रही थी, तभी अचानक गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया।

जानकारी के अनुसार महिला गुरूवार सांय करीब छ: बजे रेत भर रही थी, तभी अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। महिला के चीखने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार मौके से भाग निकला।
गनीमत रही कि महिला गंभीर रूप से घायल नहीं हुई। सूचना मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।
वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात कही है। डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि गुलदार द्वारा महिला पर हमले की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
