Spread the love

हल्द्वानी- श्री प्रहलाद सिंह मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के नेतृत्व में मोबाइल एप्प टीम द्वारा  266 मोबाइल बरामद किए, जिनकी क़ीमत लगभग 44 लाख 91 हजार रुपए पाई गई।

 

यह मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से उत्तरप्रदेश, विहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, पश्चिमबंगाल, हिमांचल प्रदेश व उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से मोबाइल एप्प टीम द्वारा बरामद किए गए।

 

बरामद मोबाइलों को शिकायतकर्ताओ को वापस किये गए।

मोबाइल पाकर शिकायतकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान छा गई, और इन लोगो ने नैनीताल पुलिस का धन्यवाद अदा किया।।

 


Spread the love