Spread the love

हल्द्वानी/उत्तराखंड— उत्तराखंड राज्य का एक शहर हैं हल्द्वानी ,, जोकि नैनीताल जिले में स्थित हैं, इस शहर में ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक जगह हैं देवलचौड़ खाम,,। जहां एक स्कूल हैं सेंट लौरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल। जिसमे जूनियर विंग में एक शिक्षिका हैं श्रुति तिवारी,,,,,।

स्वच्छता को समर्पित एक व्यक्तिव,,,। हर बुधवार को छोटे छोटे बच्चो से घर मे में आने वाली पॉलीथिन को इकठ्ठा कर स्कूल मंगवाती हैं और गो क्लीन ,गो ग्रीन नामक संस्था(ngo) उस पॉलीथिन को स्कूलों से इकठ्ठा कर रिसायकल की व्यस्था करती हैं, यह प्रोग्राम पिछले कई सालों से निर्बाध रूप से जारी हैं।

छोटे बच्चो में आज सफाई रखने का जो छोटा सा बीज उनके मस्तिष्क में इन शिक्षको द्वारा डाला जा रहा हैं वो साफ भारत की भविष्य की तस्वीर हैं, जो इन बच्चो के द्वारा भविष्य में देश को मिलने वाली हैं।

श्रुति तिवारी और इस तरह की शिक्षा देने के लिए देने वाले तमाम शिक्षक आदरणीय हैं जो स्वच्छ भारत के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार बनाने में  सहयोग प्रदान कर रहे हैं , जब 2047 में विकसित भारत के सपने की जो हकीकत की तस्वीर होगी, उसके रचियता होंगे यह आज के छोटे छोटे बच्चे।।।

विकसित भारत की परिकल्पना में इस शिक्षकों के योगदान को भुलाया नही जा सकता,क्योकि आज आप बच्चो में जिस तरह के बीज बोएंगे कल आने वाले समय मे यही बीज एक विशाल वृक्ष के रूप में आपके सामने होगा।

स्वच्छ विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए श्रुति तिवारी जैसे और भी बहुत से शिक्षक अपना योगदान कही ना कही दे रहे होंगे, जरूरत है उनको उनके हिस्से का सम्मान देने की।।।।।

See also  19 बिंदुओं पर होगा निजी स्कूलों और कोचिंग सेंटर का सेफ्टी ऑडिट,,,, डीएम ने दिए सख्त निर्देश।

 


Spread the love

You missed