Spread the love

उत्तराखंड—  नैनीताल पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने 221 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹66.30 लाख आंकी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त  विजय सिंह नेगी (35 वर्ष) हैं, उसके पास से  221 ग्राम स्मैक ,, ₹14,520 नकद,,इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं मोबाइल फोन बरामद किया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

अन्य गिरफ्तारियां

पुलिस ने अभियान के तहत दो अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया..

हल्द्वानी – 4.18 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
वनभूलपुरा – 11.72 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, जिसके विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹1,500 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुलिस का संदेश

एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति जारी रहेगी।


Spread the love