
नैनीताल— शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव, TB 100 के सम्बन्ध मे डॉ एच सी पंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल द्वारा लगातार निर्देश दिये गये की सभी चिकित्सालयों/ ब्लॉक/आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उप केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को सम्बंधित सुविधा ससमय दिया जाये,बच्चों का ससमय टीकाकरण दिया, शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने,जन कल्याणकारी योजनाओं जननी सुरक्षा योजना , ईजा बोई, परिवार कल्याण की जानकारी के साथ साथ TB, NCD screening को बढ़ावा देने के लिये टीमों द्वारा गांव-गांव घर-घर पहुंचकर जागरूक किया जाये.
टीवी मुक्त अभियान के तहत अन्य के साथ समस्त गर्भवती महिलाओं को टीवी के बारे में काउंसलिंग की जा रही है व बलगम जांच की सलाह दी जाये.
जो गर्भवती महिलाएं एनीमिक या उच्च जोखिम के लक्षण वाली मिल रही हैं उनको चिन्हित किया जाये व उनका बर्थ प्लान के अंतर्गत ही सम्बंधित केंद्र मे संस्थागत प्रसव कराया जाये.
जनपद में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य जागरूकता अभियान जनपद के सभी ब्लॉको/ क्षेत्रो मे लगातार संचालित करें.

आयुष्मान स्वास्थ्य शिविरों को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिये CHO, ANM, ASHA को अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करवाने के निर्देश देने के आदेश दिये गये.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनजागरुकता बढ़ाने के लिये अपने क्षेत्रों में आशा, ए एन एम सी एच ओ के द्वारा अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाय ।
बैठक मे समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ संजीव खर्कवाल,डॉ रजत भट्ट, डॉ अजय शर्मा , डॉ उषा जंगपांगी, चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय हल्द्वानी , डॉ अजय शर्मा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉ राजेश ढ़करियाल जिला क्षय रोग अधिकारी , समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, मदन मेहरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक,पंकज तिवारी जिला डाटा प्रबंधक, कम्युनिटी मोबाइलेजर, आई ई सी अधिकारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त जिला कार्यक्रम प्रबंधक / ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक ईकाई के अधिकारी उपस्थित रहे।
