Spread the love

अम्बिकापुर—-  अम्बिकापुर ( छत्तीसगढ़ ) में आयोजित सरगुजा कप आल इंडिया ओपन फिडे रेटेड चेस टूर्नामेंट में हल्द्वानी के तेजस तिवारी ने अंडर 9 कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।

10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक अम्बिकापुर ( छत्तीसगढ़ ) के पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों के 302 खिलाड़ियों ने भाग लिया । जिसमे तेजस तिवारी ने 9 वी कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश और नैनीताल का नाम ऊँचा किया।

सुभाष नगर , हल्द्वानी निवासी तेजस तिवारी दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 के विधार्थी है ।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित हल्द्वानी की शतरंज प्रतिभा तेजस तिवारी भारत के अलग अलग राज्यों में अपने प्रदर्शन से शहर और राज्य को गर्व की अनुभूति करा रहे है ।


Spread the love