
लालकुआं--लालकुआँ में आयोजित तीन दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव के दूसरे दिन आज नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल झांकियों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
शोभायात्रा में 50 फीट ऊंची क्रेन में बनाया गया राधा-कृष्ण का झूला आकर्षण का विशेष केंद्र रहा।
वही आज लालकुआं विधानसभा के बिंदुखत्ता में हो रहे उत्तरायड़ी मेले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता हुये शामिल।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर 14 से 22 जनवरी तक देशभर के मंदिरों और तीर्थ क्षेत्रों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आज लालकुआं के अवंतिका कुंज शक्तिपीठ मंदिर में साफ-सफाई कर किया बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिपेन्द्र कोश्यारी ने किया श्रमदान।
वही आज लाल कुआं विधानसभा में उत्तरायणी पर्व के शुभ अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज मेला ग्राउंड से उत्तरायणी कौतिक में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में की उत्तराखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने सहभागिता।।
रिपोर्टर– शम्मी मेहर
