
उत्तराखंड— नैनीताल/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के दौरे पर रहेंगे। प्रभारी अधिकारी जिला अधिकारी कार्यालय नैनीताल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 24 मई 2026, रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और शाम को हल्द्वानी में आयोजित जागरण उत्सव 2026 कवि सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे आईजीएल हेलीपैड काशीपुर, ऊधम सिंह नगर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार से ग्राम शंकरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1:20 बजे वहां पहुंचेंगे।
ग्राम शंकरपुर में कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे वापस रवाना होकर 1:50 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे। इसके उपरांत वह हेलीकॉप्टर से गौलापार हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2:15 बजे वहां पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचकर शासकीय कार्यों का संपादन करेंगे। शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे तक मुख्यमंत्री हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित विंटेज गार्डन में आयोजित जागरण उत्सव 2026 कवि सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
