
नैनीताल— उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद नैनीताल के डी.एस.ए.मैदान में ईद की नमाज अदा की गई।
अमन और चैन का सन्देश देते हुए नैनीताल में भी मुस्लिम समुदाय ने मल्लीताल के डीएसए मैदान में ईद की नमाज अदा की।
शहर इमाम ने बताया की आज पढ़ी गई नमाज ( ईद-उल-अजहा) में अल्लाह के बंन्दे अपने मालिक (अल्लाह) के नाम पर अपने जानवरो की क़ुरबानी देंगे।

देश में सुख और शान्ति की और दुआ भी ईदगाह अल्लाह की बारगाह की गई। सन 1882 में बनी इस विशाल मस्जिद में वर्षों से नैनीताल और आसपास के मुस्लिम धर्म के लोग नमाज अदा करते आ रहे हैं।
मल्लीताल डीएसए मैदान में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयो ने गले लगाकर एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी। वहीँ शहर इमाम का कहना है सदियों से लोग मैदान में नामज पढ़ते आ रहे है,
कुछ दिन पूर्व डीएसए मैडम में नामज अदा नही करने आदेश को लेकर असमंजस की स्तिथि थी लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज मैदान में नामज अदा की गई।
उन्होंने सभी से कुर्बानी के दौरान सभी साफ़ सफाई रखने के साथ गन्दगी ना करने की अपील की है। वहीँ भारी सुरक्षा के बीच नामज अदा की गई।
