Spread the love

नैनीताल—  उत्तराखण्ड के नैनीताल में बरसात के बीच खतरे का खेल कर पैडिल बोट में तफरी करते नजर आए कुछ पर्यटक। बरसात के शुरू होते ही दूसरी पैडिल व चप्पू वाली बोट में बैठे सैलानी झील किनारे पहुंचे।

नैनीताल में मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों तक बरसात की संभावना जताई गई थी। आज नैनीताल में बड़े वीकएंड के मौके पर सैलानियों की बड़ी संख्या पहुंची है। पर्यटक दोपहर के वक्त मॉलरोड, नैनीझील और पर्यटन स्थलों में घूम रहे थे। अचानक बरसात शुरू हो गई। इस दौरान सभी लोग समैपवर्तीय शैल्टरों का सहारा लेकर बरसात से बचते दिखे।

नैनीझील में नौकायन करते कुछ लोग तब आकर्षण का केंद्र बन गए जब वो तेज बरसात के बावजूद किनारे नहीं आए और बीच झील की तरफ लौट गए। इतना ही नहीं, वो खतरनाक तरीके से झील में झुककर पानी से खेलते दिखे। गनीमत ये रही कि दोनों ने लाइफ जैकिट पहने हुए थे और पैडिल बोट को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

नियमों के अनुसार, बोट सूरज उगने से सूर्यास्त तक ही चलाई जा सकती है। बरसात आने पर तत्काल इसे नजदीकी किनारे पर खड़ा कर उतारना होगा और बरसात रुकने का इंतजार करना होगा।

बोट में खड़े होकर उत्पात करना या किसी तरह का नशा करना निषेध है। बोट के चलते समय सेफ्टी जैकेट पहनना अनिवार्य रहेगा समेत कुछ अन्य नियमों पर ध्यान देना होगा। इसका उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


Spread the love