Spread the love

नैनीताल–  उत्तराखण्ड के कैंचीं धाम के समीप पर्यटकों से भरी एक कार चालक ने नशे की हालत में 3 वाहनों को टक्कर मारी। पुलिस ने गाड़ी में सवार सभी 3 युवकों को पकड़कर मैडिकल करवाया। दुर्घटना को अंजाम देने वाला वहां जप्त।

नैनीताल में कैंचीं धाम के समीप अल्मोड़ा हाईवे पर एक होम स्टे में शनिवार को कुछ युवकों ने संचालक के साथ मारपीट की। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर कैंची धाम पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक वहां से भाग निकले। पुलिस ने युवको का पीछा किया। कार से भागते समय युवकों ने भवाली से पहले तीन वाहनों को टक्कर मार दी।

हादसे में एक कार में सवार महिला घायल हो गई। अंत मे नसेड़ी युवको ने कार को बिजली के पोल पर दे मारा, जिससे उनकी कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में पुलिस सभी युवकों को पकड़कर पुलिस चौकी ले गई और मैडिकल परीक्षण के लिए भवाली सी.एच.सी.भेजा गया।

मामले के अनुसार, स्कॉर्पियो कार संख्या यू.पी.32ए.आर.0095 में सवार पांच युवक कैंची धाम क्षेत्र पहुंचे, जहाँ देर रात किसी बात को लेकर उनका एक होम स्टे संचालक के साथ विवाद हो गया। उन्होंने संचालक के साथ मारपीट कर दी।

पुलिस के पहुंचने पर युवक वाहन लेकर भाग निकले, लेकिन पीछा किए जाने के दौरान उन्होंने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक शराब के नशे में थे। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि सभी आरोपियों का मैडिकल कराया गया है। मैडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों का वाहन सीज कर दिया है।

See also  उत्तराखंड में बारिश का असर,,,, कई जिलों में आज भी अलर्ट - नदियां उफान पर..,,

Spread the love

You missed