देहरादून– उत्तराखंड में फिर धरती डोल गयी, देर रात भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। उत्तरकाशी में रात करीब 1:21 बजे आए झटकों से कई लोगों की नींद खुल गई और घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से करीब 22 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
कुछ देर बाद फिर कांपी धरती
पहले झटके के करीब 24 मिनट बाद 1:45 बजे 2.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया। इसके बाद 2:19 बजे टिहरी गढ़वाल में 2.0 तीव्रता का भूकंप भी रिकॉर्ड किया गया।
लगातार आए झटकों के बाद लोगों में डर का माहौल बना रहा। उत्तरकाशी पहले से ही हिमालयी भूकंपीय क्षेत्र में होने के कारण संवेदनशील माना जाता है।
