Spread the love

हल्द्वानी—  नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा स्वच्छ एवं सुंदर शहर के उद्देश्य से आज हनुमत सेवा सदन के समीप, वार्ड संख्या 06 सुभाषनगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया।

अभियान के दौरान क्षेत्र की सड़कों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया गया। महापौर ने मौके पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट ने कहा, “स्वच्छ एवं सुंदर हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम की प्राथमिकता है। प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।”

अतिक्रमण को लेकर महापौर ने कहा, “सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

महापौर ने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और नगर निगम के सफाई अभियानों में सहयोग करने की अपील की।


Spread the love

You missed