Spread the love

कोटद्वार- आजादी के महापर्व गणतंत्र दिवस पर कोटद्वार के विद्यालयों द्वारा देश विदेश सहित स्थानीय लोक-संस्कृति की छटा बिखेरते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। कोटद्वार के खूनीबड़ स्थित रैनबो पब्लिक स्कूल द्वारा भी माडर्न पब्लिक स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्या व रैनबो पब्लिक स्कूल के निदेशक मोहित नेगी की माता स्वर्गीय उर्मिला देवी की स्मृति में उत्तराखंड की संस्कृति को प्रमुखता देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की विविधता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए,

 

जिनसे अविभावकों सहित कार्यक्रम देखने आए दर्शकों को खूब लुभाया।कार्यक्रम का शुभारंभ ऋषिकेश से आए देव डोली माता सुरकुंडा देवी के भक्त गुरु व्यास अजय बिजलवांण द्वारा मां सरस्वती के चित्र सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यार्थियों, अविभावकों, विद्यालय प्रबंधन सहित अध्यापकों को आशीर्वाद देने के सा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

अपने संबोधन में बोलते हुए कहा कहा विद्यालय में  राष्ट्रीय पर्वों पर सांस्कृतिक व खेलकूद गतिविधियों से विद्शुयार्थियों का मानसिक और शारीरिक विकास सुचारू रूप से होता है। सरस्वती वंदना से शुरू कर कहुए कार्यक्रमों में नर्सरी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई रैम्स, प्राथमिक बच्चों की गढ़वाली लोकनृत्य – टुवा ले वेलना…..,देवडोली नृत्य, व बच्चों के अविभावकों में मातृशक्ति की कीर्तन मंडलियों द्वारा भी बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ दर्शकों को लोकनृत्यों के माध्यम से ख़ूब उत्साहित किया।

 


Spread the love

You missed