हल्द्वानी—   अटल भारत सम्मान फाउंडेशन उत्तराखंड प्रदेश द्वारा आज राम मंदिर धर्मशाला, रामलीला मोहल्ला में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।

फाउंडेशन ने ज्योति नेत्रालय और फूलदेई जन कल्याण समिति के सहयोग से कैंप लगाया। इसमें लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया गया।

हल्द्वानी में निःशुल्क हेल्थ कैंप में 120 मरीजों का हुआ परीक्षण,,, नेत्र, दंत और फिजियोथेरेपी परामर्श,,।

अध्यक्षा सीमा देवल ने बताया कि शिविर में लगभग 120 मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर में नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण, फिजियोथेरेपी और फिजिशियन द्वारा जांच की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और रेनू अधिकारी मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक कश्यप, रजत माहेश्वरी, अतुल जायसवाल, कपिल अग्रहरि, रिशु अग्रवाल, तरुण सक्सेना और पंडित विवेक शर्मा मौजूद रहे।

मंच संचालन महासचिव शालिनी गुप्ता ने किया। कोषाध्यक्ष कुसुम लता और उपाध्यक्ष बीनू ने अतिथियों का स्वागत किया। रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी मालती केसरवानी, दीपा जायसवाल और डॉली जायसवाल ने संभाली।

इस दौरान अंजलि अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, मंजू देवल, नीतू देववंशी, पूनम अग्रवाल, रितु अग्रवाल समेत पूरी टीम मौजूद रही।

You missed