हल्द्वानी/नैनीताल— लॉन्ग वीकेंड पर नैनीताल, कैंची धाम, भवाली, भीमताल में ऐसा सैलाब उमड़ा कि 35 हजार से ज्यादा वाहन पहाड़ चढ़ गए।
अब इनकी वापसी नैनीताल पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। SSP मंजूनाथ टी.सी. ने इसे बेहद चैलेंजिंग बताया और लोगों से ट्रैफिक प्लान में सहयोग की अपील की है।
पुलिस ने जारी किया नया प्लान:
आज शाम से वन-वे लागू होगा। कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु निजी वाहन मंदिर तक न ले जाएं। भीमताल विकास भवन, भवाली चौराहा और सैनिटोरियम में गाड़ी पार्क कर शटल सेवा लें। सैनिटोरियम के आगे निजी वाहनों की नो एंट्री है।

कब बंद रहेगा रास्ता?
आज शाम 5 बजे से भीमताल तिराहे से वाहनों को नीचे एग्जिट कराया जाएगा। 5:30 बजे से 3 घंटे तक नैनीताल की ओर जाने वाला ट्रैफिक रोका जाएगा।
कल रविवार 4 अक्टूबर को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक 6 घंटे के लिए हल्द्वानी/काठगोदाम (हाईडल, नरीमन, काठगोदाम थाना) से नैनीताल, भीमताल, भवाली की ओर जाना पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान सिर्फ पहाड़ से नीचे आने वाले वाहनों को निकाला जाएगा।
नैनीताल जाने वाले कालाढूंगी मार्ग का प्रयोग करें, जबकि रुद्रपुर, बाजपुर, रामनगर, काशीपुर, मुखानी वाले मुखानी-फतेहपुर-पटवा डांगर मार्ग से जाएं। कैंची धाम में वन-वे दर्शन व्यवस्था लागू है।
