हल्द्वानी–  हल्द्वानी में मुखानी मंडल में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती कंचन उप्रेती की अध्यक्षता में “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश शह सोशल मीडिया संयोजक श्रीमती श्रुती तिवारी उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में  मुखानी मंडल उपाध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमती डॉ भावना गुप्ता  ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

हल्द्वानी में महिला मोर्चा द्वारा “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन,,।

कार्यक्रम में भगवती बिष्ट, पूनम नेगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिमला मेहरा, नंदी जोशी,सहायिका गीता देवी, खीमा जोशी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवम बच्चे उपस्थित रहे।

इसके अलावा आंगनवाड़ी की बहनों की गोद भराई की रस्म की गई तथा बच्चों को फल एवं पौष्टिक आहार वितरित किए गए।

You missed