कोटद्वार— सतपुली-दुधारखाल मोटर मार्ग पर दंगलेश्वर मंदिर के समीप शनिवार शाम स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
हादसे में स्कूटी सवार रणवीर सिंह रावत पुत्र हरि सिंह (50) निवासी खड़खोली घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए हंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे रणवीर रावत स्कूटी से सतपुली-दुधारखाल मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान दंगलेश्वर मंदिर के समीप उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हादसे में वह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें हंस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
