हलद्वानी– आज भाजपा के कुमाऊं सम्भाग कार्यालय में अजय भट्ट जी को लोकसभा चुनाव के लिए नैनीताल, उधमसिंह नगर से पुनः टिकट मिलने पर मिठाई वितरण किया गया।
केकार्यकर्ताओं ने खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाई और बड़े जोशवके साथ नारे बाजी की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप को सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिला कर बधाई दी।
जिला अध्यक्ष जी ने कहा की अजय भट्ट जी को उनके विकास कार्यों और जन संवाद के कारण पुनः टिकट मिला हैं। तथा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से यह अपील की कि अबकी बार चार से पांच लाख मतों से विजयी बनाने को जुट जाने को कहा।
इस कार्यक्रम में प्रदेश महा मंत्री राजेन्द्र बिष्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, भीमताल विधायक राम सिंह केडा, विकास भगत, शशांक रावत, नवीन भट्ट, सुरेश भट्ट, अनिल डब्बू, दीपक मेहरा, दिनेश आर्या, प्रतिभा जोशी, बेला तोलिया, सुमित्रा प्रसाद, राजेन्द्र नेगी, मोहन पाठक,जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय पांडे, सह सोशल मीडिया प्रभारी श्रुति तिवारी, कामायनी मिश्रा, पूनम जोशी, चंपा नेगी भावना शाह, भूमिका गोयल, राशि जैन, श्रुति गोल्वेकर, चित्रा सुयाल, दीप्ति गुरूरानी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका जीना आदि के साथ बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
