Spread the love

रुद्रपुर–-पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज नगर निगम सभागार पहुंचे। जहां उन्होंने स्वर्गीय सुभाष चतुर्वेदी सभागार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम के तहत व्यापारियों की समस्याओं को सुना।

 

उन्होंने आश्वासत किया कि व्यापारियों की जो भी समस्याएं हैं उसका भाजपा सरकार प्राथमिकता से निदान करेगी, क्योंकि भाजपा सरकार व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बेहद संवेदनशील है और व्यापारी वर्ग का किसी भी प्रकार से अहित नहीं होने दिया जाएगा ।

 

नगर निगम सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री निशंक, क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा तथा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया।

 

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव होने वाला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और इस बार 400 पार का नारा सार्थक होगा।

 

उन्होंने कहा कि देश के लोग भाजपा से क्या अपेक्षा रखते हैं यह संवाद के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस संवाद के माध्यम से अपने जो भी विचार रखेगी उसे भाजपा अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

 

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि प्रत्येक व्यापारी जीएसटी अदा करता है और सरकार दुर्घटना बीमा पॉलिसी चलाती है उन्होंने कहा की सरकार इस बात का इंतजार करती है कि जब संबंधित व्यापारी दुर्घटना का शिकार होगा तभी बीमा उसे मिलेगा ।

 

उन्होंने कहा कि इस योजना को सिर्फ बीमा किया जाए और इसका लाभ व्यापारियों को समय रहते दिया जाए ताकि उसके परिवार का भरण पोषण हो सके।

 

 

उन्होंने व्यापारियों की पीड़ा जाहिर करते हुए कहा की विभिन्न विभाग के अधिकारी व्यापारियों के हर काम में दखलअंदाजी करते हैं और उन्हें दुधारू गाय समझते हैं ।ऐसे में व्यापारी स्वतंत्र होकर अपने कार्य नहीं कर पाता। उन्होंने कहा की अच्छा व्यापार चलाने के लिए एक स्वस्थ माहौल की आवश्यकता होनी चाहिए ।जिसमें अधिकारियों की दखलअंदाजी बिल्कुल ना हो।

See also  देवभूमि का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग: पूर्व प्रत्याशी मोहित डिमरी ने पुलिस अधीक्षक को भेजा मेल।

 

उन्होंने कहा व्यापारियों पर तरह-तरह के कर लाद दिए जाते हैं जिससे व्यापारी अपने आप को ठंडा महसूस समझता है ।

 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संवाद जिला व नगर स्तर पर समय-समय पर होना चाहिए ताकि शासन प्रशासन तक व्यापारियों की बात पहुंच सके।

 

इस मौके पर अन्य व्यापारियों ने भी अपनी बात रखी। व्यापारी संवाद कार्यक्रम के तहत नरेश ग्रोवर, सुनील ठुकराल, मनोज छाबड़ा, सुशील गाबा, संदीप राव, विकास शर्मा ,भारत भूषण चुघ, अमित नारंग, नरेंद्र अरोड़ा ,किरण वर्क, घनश्याम अग्रवाल ,वेद ठुकराल ,सुरेंद्र मिड्डा पंकज गाबा, मोहित चड्ढा, मनोज मदान, नितेश कुमार सहित तमाम व्यापारी मौजूद थे।

 

संवाददाता– सम्मी मेहर


Spread the love

You missed