Spread the love

 

रुद्रपुर–  विधायक शिव अरोरा ने कहा नैनीताल ऊधमसिंह नगर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट का कल 27 मार्च को होने वाला नामांकन ऐतिहासिक होगा। वे पूरे जोर शोर से नामांकन दाखिल करेंगे।

 

नामांकन को ऐतिहासिक वनाने के लिए पार्टी ने जबरदस्त तैयारी की है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी जोश है।

 

विधायक शिव अरोरा ने यह बताया कि अजय भट्ट के नामांकन लिए भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक गांधी पार्क में सुबह दस बजे एकत्र होंगे।

 

नामांकन के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लोकसभा क्षेत्र के जिला अध्यक्ष, सभी भाजपा विधायक मौजूद रहेंगे।

 

विधायक ने कहा कि कांग्रेस से लगातार जनप्रतिधि और पूर्व में जनप्रतिनिधि रहे नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

 

कांग्रेस का कुनबा खाली होता जा रहा है। दावा किया कि रुद्रपुर विधानसभा के कई बूथो में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी नहीं दिखाई देंगे और लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट को एक लाख से अधिक मतों से वह जीत दर्ज कराएंगै।

 

इस बार अजय भट्ट का नामांकन ही ऐतिहासिक होगा, क्योंकि हर बूथ से कार्यकर्ता आएंगे। कहा कि जैसे कि ऊधमसिंह नगर मिनी पंजाब के रूप में जाना जाता है , उसी के अनुरूप सभी संस्कृतियों की झलक दिखाई देगी। ।

 

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना, अमित नारंग, ललित मिगलानी ,भारत भूषणचुग सुरेश कोली, धीरेश गुप्ता राम प्रकाश गुप्ता, मयंक कक्कड़, सुशील गाबा, प्रमोद मित्तल आदि मौजूद रहे।

See also  बंगाल में कांटे की टक्कर,, ममता या बीजेपी ? असम समेत 5 राज्यों के Exit Polls..कौन रिपीट-कौन बेदखल..।

 

 

संवाददाता– सम्मी मेहर


Spread the love