Spread the love

रुद्रपुर- उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने ट्रांजिट कैंप दुर्गा मंदिर में आयोजित श्री श्री अखंड हरी नाम संकीर्तन में प्रतिभाग किया l इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने देर रात्रि तक हरे रामा हरे कृष्णा संकीर्तन का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया l

 

इधर श्रीमती शर्मा ट्रांजिट कैंप में चल रहे श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन में पहुंची, जहां आयोजकों द्वारा श्रीमती शर्मा सहित कांग्रेस नेता अनिल शर्मा,महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली सहित निगम पार्षद प्रीति साना का पीतवस्त्र डालकर स्वागत किया गया l इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष परिमल राय,सुशील मंडल, संजीव रस्तोगी, रामाधारी गंगवार,सुमित राय, रविंद्र गुप्ता,अरविंद सक्सेना,सुदर्शन शर्मा, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l


Spread the love

You missed