
हल्द्वानी–सनातन ऐड इंडिया की प्री लॉन्चिंग प्रेस वार्ता में प्रवक्ता विवेक कौल ने संस्था के बारे में जानकारी दी।
विवेक कौल ने बताया कि दुनिया भर में कई तरह की संस्थाएं समाज के हित में कार्य कर रही हैं, जिनको देखकर उनके मन मे यह विचार आया कि सनातनी भी ऐसी संस्था बनाये, और इसको साकार रूप देने के लिए देश विदेश में कई लोगो से बात करने के बाद इस संस्था का निर्माण का निर्णय किया गया।
यह संस्था मुख्यतः सेवा, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा संस्कार के क्षेत्र में कार्य करेगी।।

#संस्था सेवा के माध्यम समाज को स्वाबलंबी बनायेगी।
#सुरक्षा की भावना को संस्कार द्वारा मजबूत किया जाएगा।श
#शिक्षा का समाज के उत्थान में बहुत बड़ा योगदान रहता है, समाज के पिछडे हुए वर्ग शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा।
#स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सजग किया जायेगा, संस्था स्वास्थ के लिए सभी तरह की सुविधा प्रदान करने का प्रयास करेगी, जैसे- कैम्प, योगशिविर इत्यादि।
# सनातन जड़ संस्कार हैं, संस्कारों से सभी को पूर्ण किया जाएगा।
संस्था एक गौशाला का भी निर्माण करायेगी, जो आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण रहेगी।
संस्था में मुख्यतः विवेक कौल, दीपक जोशी, नीरव शारदा, रमन कुमार, डॉ भारत भूषण और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।।

