Spread the love

हल्द्वानी- केनरा बैंक में नकली सोना रखकर नौ लोगों ने लाखों का लोन ले लिया। सोने की जांच के लिए बैंक की ओर से अधिकृत सुनार ने ही लोगों के साथ मिलकर पूरा षडयंत्र रचा। केनरा बैंक में नकली सोना रखकर नौ लोगों ने लाखों का लोन ले लिया। सोने की जांच के लिए बैंक की ओर से अधिकृत सुनार ने ही लोगों के साथ मिलकर पूरा षडयंत्र रचा। मामला तब खुला जब बैंक के दूसरे अधिकृत सुनार ने गोल्ड लोन में जमा जेवरों की जांच की।

इन लोगों ने मिलकर बैंक को 10.90 लाख रुपये की चपत लगाई है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सुनार समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बरेली रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा में तैनात शाखा प्रबंधक संजय पांडे ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दुर्गा कॉलोनी धानमिल बरेली रोड निवासी तरुण भारद्वाज यहां भारद्वाज ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दुकान चलाता है। 

बैंक ने सोने की शुद्धता जांच के लिए तरुण भारद्वाज को अधिकृत किया है। आरोप है कि बैंक ने शहर के आठ लोगों को 10.90 लाख रुपये का गोल्ड लोन दिया था और इसके एवज में ग्राहकों ने अपने आभूषण बैंक में गिरवी रखे थे। 

 


Spread the love