Spread the love

पौड़ी- वादी मौ0 यूसुफ, निवासी गाड़ीघाट कोटद्वार जनपद पौड़ी गढव़ाल ने कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि दिनाँक 20.06.2024 को किसी अज्ञात व्यक्त ने वादी के घर के बाहर खड़े पिकअप वाहन का शीशा तोड़कर उसमे से रू0 38,000/- चोरी कर ली है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 -159/2024, धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी सुरागरसी करते हुए अभियोग उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त अमित कुमार को लकड़ी पड़ाव कोटद्वार से मय चोरी किये गये रू0 36,000/- के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्त आदतन अपराधी है, अभियुक्त द्वारा पूर्व में भी थाना क्षेत्रान्तर्गत गाडियों के शीशे तोड़ने की वारदात की जा चुकी हैं। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पंजीकृत अभियोगः-

1- मु0अ0सं0 159/2024, धारा-379 भादवि

नाम पता अभियुक्त-

1- अमित कुमार पुत्र श्री सुरेन्द्र प्रसाद R0 म0न0 27 ग्रा0-जिकुणीया वल्ला पो0ओ0 तिमलसैण तह0 लैन्सडाउन रिखणीखाल पौडी गढवाल उम्र -23 वर्ष

पुलिस टीम-

1-उ0नि0 किशनदत्त शर्मा

2-हे0कानि0 183 नापु0 हेमन्त कुमार

3-कानि0 425 नापु0 चन्द्रपाल


Spread the love

You missed