
हल्द्वानी— प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने एक स्वर में कहा उत्तराखंड राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए एक जुट होकर कमीशन खोर और समय पर कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अभियान चलाना पड़ेगा।
संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश संगठन मंत्री दया किशन उपाध्याय ने युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए कहा कि अब समय आ गया हैं, कि भ्रष्टाचारी दीमक को जड़ से समाप्त किया जाय।
इसके लिए युवाओं को जागृत होने की आवश्यकता हैं, इतिहास गवाह हैं कि गलत कार्यप्रणाली और अत्याचार का हमेशा युवाओं ने मुंहतोड़ जवाब दिया हैं जिसकी वजह से ही समाज की दिशा और दशा में बदलाव आता हैं।

प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता और प्रदेश रणनीति सलाहकार दीपक माहेश्वरी ने कहा कि कई विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली इतनी खराब हो गई हैं कि वह बिना सुविधा शुल्क के कार्य करने को राजी नहीं हैं, सरेआम कहते हैं कि हमारे उच्च अधिकारियों से भी आप कह दे हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता हैं।
ऐसे भ्रष्ट और कामचोर अधिकारियों की सूची तैयार कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, विजलेंस में सौंपी जाएगी तथा इनके द्वारा गलत तरीके से अर्जित की गई आय संपति की जांच कर इनको सीधे तौर पर बर्खास्त करने की मांग की जायेगी।
युवा अध्यक्ष कुंदन रावत और युवा महामंत्री ललित जायसवाल ने सभी वरिष्ठ और युवा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में अभी और विस्तार किया जाएगा और छूट चुके अन्य लोगों को भी दायित्वों से नवाजा जाएगा।
आज की बैठक में प्रमुख लोगो में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ,प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ,प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता ,प्रदेश संगठन मंत्री दयाकिशन उपाध्याय, प्रदेश रणनीति सलाहकार दीपक माहेश्वरी, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, युवा अध्यक्ष कुंदन रावत, युवा महामंत्री ललित जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीसान सिद्दकी ,रिषभ पाठक, गौरव सोनकर, प्रतीक लोसाली, जीसान अहमद, अखिलेश पाल ,राहुल गोस्वामी, क्रीत पाल, शिवम रावत, राहुल सागर ,योगी गिरी गोस्वामी अंकुर श्रीवास्तव, रोहित सनवाल ,हरेंद्र बिष्ट ,सलमान सिद्दकी, धर्मेंद्र रावत, पंकज फुलारा, चेतन जायसवाल आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
