Category: देहरादून

  • नेपाल कनेक्शन का पर्दाफाश, STF ने कुमाऊं में चरस तस्करों को पकड़ा….

    नेपाल कनेक्शन का पर्दाफाश, STF ने कुमाऊं में चरस तस्करों को पकड़ा….

    देहरादून – STF की  एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा सटीक कार्यवाही करते हुए  नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार ।। जनपद चंपावत के थाना टनकपुर क्षेत्र से करीब 24 लाख रूपये की चरस के साथ दो नशा तस्कर (एक अंतराष्ट्रीय तस्कर) गिरफ्तार।

    STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराण्ड द्वारा थाना टनकपुर पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त कार्यवाही करते हुए दो ड्रग तस्कर *(एक अंतराष्ट्रीय तस्कर) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 4 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद की।

    माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उपरोक्त  आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह व सीओ आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक

    STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना टनकपुर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए आर्य मंदिर के सामने टनकपुर से दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से कुल 4 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह चरस नेपाल से लाकर उत्तराखंड के चंपावत व नेपाल से लगी सीमाओं के जनपदों में ऊंचे ऊंचे दामों में बेचते है।

    STF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य  कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

     

     अभियुक्त –

     1- जय बहादुर धामी पुत्र अंग बहादुर धामी निवासी ग्राम सलकाटय थाना झापा जिला बजांग, नेपाल,  उम्र 29 वर्ष

     2- कबीर  गर्ब्याल पुत्र भरत सिंह गर्ब्याल निवासी गरबियांग थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़, उम्र 52 वर्ष

     

    बरामदगी

    4 किलो 30 ग्राम अवैध चरस

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

    एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536

    STF  एंटी नार्कोटिक्स टीम –

    1. निरीक्षक पावन स्वरुप
    2. SI विपिन चंद्र जोशी
    3. SI विनोद चंद्र जोशी
    4. HC महेंद्र गिरी
    5. HC किशोर कुमार
    6. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
    7. आरक्षी जितेंद्र कुमार

    थाना टनकपुर पुलिस टीम

    1- निरीक्षक चेतन रावत

    2- SI पूरण सिंह तोमर

    3- HC कमल कुमार

    4- HC जगवीर सिंह

  • हाईकोर्ट से हरक सिंह को बड़ी राहत ।

    हाईकोर्ट से हरक सिंह को बड़ी राहत ।

    नैनीताल—   उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने कॉंग्रेस नेता हरक सिंह रावत को ई.डी.के सम्पति कुर्क करने संबंधी आदेश को चुनौती देती याचिका पर सुनवाई के बाद पूर्व में लगाई गई रोक को जारी रखा है।

    न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने अगली सुनवाई 21 अगस्त के लिए तय की है। न्यायालय ने विपक्षी द्वारा पेश किए गए शपथपत्र पर अपना प्रतिउत्तर पेश करने के आदेश दिए है।

    ई.डी.ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत ने साजिश के तहत देहरादून के रिहायशी क्षेत्र में
    मामूली कीमत पर बेशकीमती जमीन खरीदी है जिसकी कीमत वर्तमान में करोड़ो में है। यही नहीं, उनके द्वारा बतौर वन मंत्री रहते नैशनल पार्कों में भारी मात्रा में घोटाला किया गया। आरोप है कि उन्होंने इसके अलावा और भी घोटाले किये हैं।

    उच्च न्यायालय ने श्रीमती पूर्णा देवी मैमोरियल ट्रस्ट की 70 करोड़ से अधिक कीमत की 101 बीघा जमीन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय(ईडी)के अनंतिम कुर्की आदेश पर सुनवाई की।

    ई.डी.के अनुसार, ट्रस्ट का नियंत्रण हरक सिंह रावत के परिवार सहित अन्य दोस्तों के पास है, जो कांग्रेस नेता हैं और पहले भाजपा सरकार में मंत्री थे।

    न्यायालय ने पूर्व के आदेश पर लगी रोक को जारी रखते हुए अगली सुनवाई से पहले हरक सिंह रावत से अपना प्रतिउत्तर पेश करने को कहा है।

  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आरक्षण हुआ घोषित, जानिए कहां क्या है आरक्षण ,,,,,

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आरक्षण हुआ घोषित, जानिए कहां क्या है आरक्षण ,,,,,

    देहरादून  — : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आरक्षण का नोटिफिकेशन  जारी हुआ। पंचायती राज विभाग के सचिव चंद्रेश यादव ने आरक्षण घोषित किया, कहाँ और किस किस जगह हैं आरक्षण।

    – देहरादून जिला पंचायत में अध्यक्ष की सीट सामान्य महिला  घोषित  घोषित हुई।

    — अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष भी महिला सीट घोषित  हुई।

    — बागेश्वर में महिला अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित रखी गई जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट ।

    — चंपावत और चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष सीट अनारक्षित हैं।

    — नैनीताल में भी  जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनारक्षित हैं।

    — पौड़ी गढ़वाल में सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी।

    — पिथौरागढ़ में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखी गई जिला पंचायत अध्यक्ष के कुर्सी।

    — रुद्रप्रयाग में सामान्य महिला और टिहरी में भी सामान्य महिला के लिए सुरक्षित रखी गई  अध्यक्ष पद की कुर्सी।

    — उधम सिंह नगर में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रखी गई जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी ।

    — उत्तरकाशी में अनारक्षित की गई जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी।

    आरक्षण के लिए अनंत प्रस्ताव आज जारी हुआ ।

    आपत्तिया प्राप्त करने का समय 2 अगस्त से 4 अगस्त का  होगा, आपत्तियों का निस्तारण 5 अगस्त को किया जाएगा।आरक्षण का अंतिम प्रकाशन 6 अगस्त को होगा।

  • मुख्य सचिव ने निर्देश दिए: खेल, रैली, रक्तदान शिविर सहित विविध कार्यक्रम हों पूरे राज्य में….

    मुख्य सचिव ने निर्देश दिए: खेल, रैली, रक्तदान शिविर सहित विविध कार्यक्रम हों पूरे राज्य में….

    देहरादून – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में स्वतन्त्रता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।

    राज्य एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हों आयोजित

    मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन के साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप, हाई एल्टीट्यूड साहसिक गतिविधियां, मैराथन, साईकिल, बाईक या कार रैली जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी की तर्ज पर विषय आधारित रन और वॉक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं। प्रदेशभर के मुख्य शहरों में पुलिस, आर्मी, पैरामिलिट्री के बैण्ड द्वारा संगीतमय कार्यक्रम होगा आयोजित

    मुख्य सचिव ने प्रदेशभर के मुख्य शहरों के महत्त्वपूर्ण स्थलों में पुलिस, आर्मी, पैरामिलिट्री और एनसीसी के बैण्ड द्वारा संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी बात कही। कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग को भी संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को इस आयोजन में शामिल करने के लिए आगे आना होगा।

    मुख्य सचिव ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘एक पेड़ माँ के नाम‘, जल संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु निर्मित अमृत सरोवरों में ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को यह भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए कि सरकारी एवं गैर-सरकारी भवनों में ध्वजारोहण के दौरान ‘फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002‘ के प्राविधानों का उल्लंघन न हो।

    महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सुबह 10 बजे परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य सचिव द्वारा सचिवालय में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। देहरादून को छोड़कर अन्य सभी जनपदों के जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रातः 9ः30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। देहरादून स्थित सभी सरकारी, गैरसरकारी भवनों पर प्रातः 9 बजे विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

    महानिदेशक सूचना ने बताया कि प्रदेश मुख्यालयों/जनपद मुख्यालयों के प्रमुख चौराहों पर 14 अगस्त 2025 को सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक और 15 अगस्त को प्रातः 6 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक देशभक्ति के गीत लाउड स्पीकर के माध्यम से बजाए जाएंगे। प्रदेश मुख्यालय पर 14 अगस्त 2025 को कवि सम्मेलन/मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। सरकारी भवनों और ऐतिहासिक इमारतों को कम वोल्टेज के एलईडी बल्ब से प्रकाशमान किया जाएगा। समस्त शिक्षण संस्थाओं द्वारा प्रातः 07.00 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

    तदोपरान्त अपने शिक्षण संस्थानों एवं निर्धारित स्थानों पर झण्डारोहण, राष्ट्रगान, खेलकूद, विचार गोष्ठी प्रदर्शनी, वाद-विवाद एवं निबन्ध प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव एल. फैनई, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, एडीजी डॉ. वी. मुरूगेशन, सचिव रंजीत कुमार सिन्हा, वी. षणमुगम, नीरज खैरवाल, दीपेन्द्र कुमार चौधरी, विनोद कुमार सुमन, युगल किशोर पंत एवं जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • पंचायत चुनाव : नैनीताल जिले के 8 ब्लॉक का, जानिए क्या है रिजल्ट,  किसने कहां मारी बाजी,,,

    पंचायत चुनाव : नैनीताल जिले के 8 ब्लॉक का, जानिए क्या है रिजल्ट, किसने कहां मारी बाजी,,,

    नैनीताल—    उत्तराखंड में आज जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान ग्राम पंचायत के पदों के लिए मतगणना चल रही है। इन पदों के लिए 24 जुलाई और 28 जुलाई को वोट डाले गए थे।

    मतगणना के लिए राज्य सरकार के 15 हजार से ज्यादा कर्मचारियों और लगभग 8 हजार सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आज 12 जिलों में प्रधान ग्राम पंचायत के 7499, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2974 और जिला पंचायत सदस्य के 358 पदों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं।

    देखिए, नैनीताल जिले में 8 ब्लॉक की मतगणना के नतीजे-

    नैनीताल ग्राम प्रधान पंचायत चुनाव 2025 के जीते हुए उम्मीदवार

    नैनीताल – बेतालघाट पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)
    खैरनी अजय सिंह
    2 – धारी कमल सिंह जंतवाल
    3 – मल्लाबर्धो आशा
    4 – हल्सों संजय सिंह जैडा
    5 – तल्लाबर्धो नरेंद्र पाल सिंह
    6 – कोरड दीपा देवी
    7 – सोनली पुष्पा देवी
    8 – घंघरेटी प्रेमा देवी
    9 – चन्द्रकोट पुरन चन्द्र
    10 – जोशीखोला पूजा जोशी
    11 – पटोडी सुनस्यारी भगवती बिष्ट
    12 – हल्दयानी मंजू देवी
    13 – दिग्थरी दीपक सिंह रावत
    14 – ढोलगॉव सीमा देवी
    15 – बिनकोट सविता
    16 – थापलरीची भारती देवी
    17 – च्यूनी चन्द्र शेखर
    18 – भतरोज सुनीता भट्ट
    19 – नौघर नंदी देवी
    20 – तौराड हरीश चन्द्र
    21 – चापड़ भवानी देवी
    22 – अमेल मीना
    23 – कटीमीगजार धर्मादेवी
    24 – सेठीधारकोट विमला देवी
    25 – सेठीबेलगॉव रणजीत सिंह
    26 – काण्डा भुवन चन्द्र
    27 – तल्लीसेठी प्रताप कुमार
    28 – घोड़ियाहल्सो गणेश चन्द्र
    29 – रोपा दीपक रिखाड़ी
    30 – सूखा नीमा देवी
    31 – रिखौली किरन देवी
    32 – मल्लागॉव शीला
    33 – ओड़ावास्कोट मिनाक्षी
    34 – घिरोली उर्वशी
    35 – तिवारीगॉव हिमांशु जोशी
    36 – तल्लागॉव आशा देवी
    37 – तल्लीपाली उमेश चन्द्र
    38 – मल्लीपाली नरेन्द्र कुमार
    39 – दाड़िमा मंजू देवी
    40 – खैरालीबूंगा आनन्द सिंह
    41 – बसगॉव दयाल सिंह
    44 – सौनगॉव देवी बोहरा
    54 – सीम खीम सिंह बिष्ट
    62 – चौर्सा किशोर सिंह
    71 – हरिनगर हरतौला मुन्नी देवी
    72 – लोहाली निर्मला बिष्ट
    75 – डोबा हरेंद्र सिंह

     

    नैनीताल – भीमताल पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)

    पिनरौ लीला
    2 – बानना दीपा
    3 – भौर्सा दीपा देवी
    4 – पस्तोला खष्टी राघव
    5 – उडुवा मदन सिंह
    6 – जंगलियागांव राधा देवी
    7 – हरिनगर जंगलियागांव जानकी
    8 – मलुवाताल लक्ष्मण सिंह गंगोला
    9 – पाण्डेगांव नवीन चंद्रा
    10 – डहरा मनोज
    11 – चनौती जितेन्द्र चनौतिया
    12 – अमिया पंकज
    13 – खैरोलापाण्डे ममता देवी
    14 – सोनगांव मुकेश पलड़िया
    15 – चकबहेडी नीलम
    16 – ढुगसिल पंकज उप्रेती
    17 – अल्चौना लता आर्या
    18 – चांफी कमल देवका
    19 – हैडियागांव प्रदीप कुमार
    20 – महरागांव प्रकाश चन्द्र आर्या
    21 – नगारीगांव रजनी देवी
    22 – ल्वेशाल पुष्पा देवी
    23 – जंतवालगांव हेमा जंतवाल
    24 – सलडी जया देवी
    25 – खुर्पाताल हंसी नेगी
    26 – अधौडा प्रेमा
    27 – रोखड योगेश्‍वर सिंह जीना
    28 – थापला रेखा जोशी
    29 – जलालगांव खुशाल सिंह बिष्ट
    30 – मंगोली भारती देवी
    31 – नलनी गोविन्द सिंह
    32 – गहलना कीर्ति आर्या
    33 – बजून जानकी
    34 – खमारी हेम चन्द्र
    55 – पनियामेहता इन्द्र सिंह मेहता
    58 – पनियाबोर मनोज कुमार

     

    नैनीताल – धारी पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)

    1 – कोकिलबना गीता देवी
    2 – बुढ़ीबना ममता
    3 – सुनकिया पूर्णिमा डंगवाल
    4 – गजार शीतल बिष्ट
    5 – चौखुटा लक्ष्मी देवी
    6 – मझेडा कविता
    7 – बुरॉशी अखिलेश सिंह
    8 – कौल गीता देवी
    9 – परबडा भगवती देवी
    10 – शशबनी खस्टी नयाल
    11 – सलियाकोट तल्ला अनीता
    12 – सलियाकोट मल्ला रंजना आर्या
    13 – सुन्दरखाल मुन्नी देवी
    14 – धानाचूली हंसा
    15 – हरिनगर अक्सोडा ललिता देवी
    16 – अक्सोडा दीप चन्द्र
    17 – लदफोडा रेखा देवी
    18 – गुनीगॉव योगेश चंद्र
    19 – पनियाली लीलाधर
    20 – सरना राजेंद्र प्रसाद पुत्र रतन राम
    21 – अघरिया रेखा आर्या
    22 – गुनियालेख लक्ष्मण दत्त
    23 – देवनगर बसन्ती तिवारी
    24 – अनर्पा प्रियंक मिश्रा
    25 – जलनानील पहाडी भूपेश चन्द्र तिवारी
    26 – सकदीना सुभाष चन्द्र
    27 – सेलालेख दिनेश चन्द्र मेलकानी
    28 – महतोलियागॉव पवन महतोलिया
    29 – मज्यूली नवीन चन्द्र
    37 – पोखराड गौरव बिष्ट

    नैनीताल – हल्द्वानी पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)

    1 – लाखनमण्डी ज्योति चौसाली
    2 – नयागांव कटान गजेंद्र प्रसाद
    3 – खनवाल कटान पूनम
    4 – चोरगलिया आमखेड़ा गीता देवी
    5 – सीतापुर सोनिया प्रीत राय
    6 – बसन्तपुर सुनीता बर्गली
    7 – किशनपुर रैक्वाल तारा सिंह
    8 – सुन्दरपुर रैक्वाल उमा रैकवाल
    9 – लछमपुर तनुजा पाण्डे
    10 – जगतपुर यशवंत कार्की
    11 – कुवरपुर चित्रा बिष्ट
    12 – देवलातल्ला बालम सिंह
    13 – नवाड़खेड़ा राजू
    14 – देवलामल्ला बच्ची सिंह
    15 – खेड़ा यमुना सनवाल
    16 – पनियाली कपिल सिंह देवका
    17 – बजूनियाहल्दू दिनेश चंद्र
    18 – रामणीआनसिंह गीता
    19 – पीपलपोखरा विनोद सिंह
    20 – बच्चीनगर न01 हरेंद्र सिंह
    21 – कुरियागांव त्रिवेणी गयाल
    22 – कमलुवागांजा मेहता मनीष चन्द्र
    23 – धुनी न01 गणेश लाल शाह
    24 – गुजरौड़ा ऋतू जोशी
    26 – चौसला पूजा
    27 – जयपुर पाडली हेम चन्द्र
    28 – नाथुपुर पाडली रेखा आर्या
    29 – लामाचौड़ खास परमजीत कौर
    30 – रामपुर लामाचौड़ महेश चन्द्र
    11 – डॉन परेवा दयाल सिंह
    12 – अमोठा मीना देवी
    13 – पतलिया भावना तिवारी
    14 – बजूनियाहल्दू ममता देवी
    16 – तलिया चंद्र प्रकाश
    17 – पांडेगांव प्रभा पांडे
    19 – नाथूनगर पुष्पा मनराल
    20 – गिनतीगांव प्रेमा बजवाल
    22 – दोहनिया प्रेमा देवी
    24 – धापला पुष्पा कुमारी
    25 – विदरामपुर किशोर सिंह
    47 – विजयपुर धमोला अनीता

     

    नैनीताल – कोटाबाग पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)

    1 – बगड़ पुरन चंद्र
    2 – बगड़ तल्ला दीपा आर्य
    3 – महरोडा राजन चंद्र
    4 – घुघू सिंगड़ी विक्रम कुमार
    5 – सौड़ निशा बिष्ट
    6 – बांसी प्रकाश सिंह बिष्ट
    7 – कुनखेत लक्ष्मी देवी
    8 – ओखलढुंगा पंकज सिंह
    9 – अमगड़ी चंद्रशेखर
    10 – गौरियादेव मोहन चंद्र
    11 – डॉन परेवा दयाल सिंह
    12 – अमोठा मीना देवी
    13 – पतलिया भावना तिवारी
    14 – बजूनियाहल्दू ममता देवी
    16 – तलिया चंद्र प्रकाश
    17 – पांडेगांव प्रभा पांडे
    19 – नाथूनगर पुष्पा मनराल
    20 – गिनतीगांव प्रेमा बजवाल
    22 – दोहनिया प्रेमा देवी
    24 – धापला पुष्पा कुमारी
    25 – विदरामपुर किशोर सिंह
    47 – विजयपुर धमोला अनीता

     

    नैनीताल – कोटाबाग पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)

    1 – बगड़ पुरन चंद्र
    2 – बगड़ तल्ला दीपा आर्य
    3 – महरोडा राजन चंद्र
    4 – घुघू सिंगड़ी विक्रम कुमार
    5 – सौड़ निशा बिष्ट
    6 – बांसी प्रकाश सिंह बिष्ट
    7 – कुनखेत लक्ष्मी देवी
    8 – ओखलढुंगा पंकज सिंह
    9 – अमगड़ी चंद्रशेखर
    10 – गौरियादेव मोहन चंद्र
    11 – डॉन परेवा दयाल सिंह
    12 – अमोठा मीना देवी
    13 – पतलिया भावना तिवारी
    14 – बजूनियाहल्दू ममता देवी
    16 – तलिया चंद्र प्रकाश
    17 – पांडेगांव प्रभा पांडे
    19 – नाथूनगर पुष्पा मनराल
    20 – गिनतीगांव प्रेमा बजवाल
    22 – दोहनिया प्रेमा देवी
    24 – धापला पुष्पा कुमारी
    25 – विदरामपुर किशोर सिंह
    47 – विजयपुर धमोला अनीता

     

    नैनीताल – ओखलकांडा पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)
    1 – कुलौन जगदीश चंद्र
    2 – दिगोली नवीन चंद्र
    3 – तल्लाकांडा अशोक फर्त्याल
    4 – पजेना दीपक चंद्र
    5 – ढोलीगॉव मदन जोशी
    6 – सेमलकन्या ईश्वरी राम
    7 – डलोज त्रिलोचन भट्ट
    8 – धैना उत्तम सिंह
    9 – कैड़ागॉव पंकज सिंह
    10 – कुकना शांन्ति देवी
    11 – सुनकोट विमला
    12 – कचलाकोट पवन सिंह बोरा
    13 – जोस्यूड़ा कुंदन सिंह
    14 – भौंनरा तनूजा धौनी
    15 – बलना विपिन चंद्र सनवाल
    16 – कटना मंजू बिष्ट
    17 – कोटला सरिता
    18 – सुनी रश्मि लमगड़िया
    19 – हरिनगर दीपशिखा
    20 – पतलिया कमला जोशी
    21 – थली रेखा देवी
    22 – महतोली विमला देवी
    23 – पंतोली दीपा देवी
    24 – नाई कमल सिंह नयाल
    25 – चकदलाड़ मदन सिंह
    27 – भुमका तुलसी देवी
    28 – थलाड़ी किरन
    29 – रेकुना भुवन चंद्र
    30 – जमराडी बलवीर
    31 – पैटना कमल बोरा
    32 – कोटली आनंदी देवी
    33 – टकुरा कुसुमा देवी
    36 – हैडाखान चांदनी थुवाल
    38 – कोडार सतीश चंद्र
    54 – टीमर पवन कुमार
    58 – झड़गॉव मल्ला प्रकाश चंद्र

     

    नैनीताल – रामगढ पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)
    1 – घोड़ाखाल वर्षा शाह
    2 – उमागढ़ लता जोशी
    3 – झूतिया किरन जोशी
    4 – हली तनूजा बिष्ट
    5 – बोहराकोट रीता दरम्वाल
    8 – नथुवाखान शान्ति बिष्ट
    9 – हरिनगर गीता देवी
    10 – हरतोला मधु देवी
    11 – गढगांव प्रदीप सिंह
    12 – लोद हिमांशु लोधियाल
    13 – गल्ला मंजू देवी
    14 – सतबुंगा रेखा गौड
    18 – मुक्तेश्वर पुष्पा देवी
    19 – पंगराडी सुरेश चंद्र
    20 – पिठोली गोदावरी देवी
    21 – दनकन्या हरीश चंद्र
    22 – खेरदा तुलसी देवी
    23 – मौना लता राणा
    24 – गैराडी लटवाल दीपा देवी
    25 – कफूडा प्रमोद कुमार
    26 – सतखोल अमित सिंह बिष्ट
    32 – बडैत बहादुर सिंह
    36 – किलौर राजेंद्र सिंह
    45 – बसगांव नन्दकिशोर
    46 – कमोली तरूण कुमार कांडपाल
    47 – सुयालबाड़ी दीपक सुयाल
    56 – म्यौड़ा नंदन सिंह

     

    नैनीताल – रामनगर पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)
    1 – नाथूपुर छोई इन्दु लटवाल
    2 – किशनपुर छोई भावना देवी
    3 – गजपुर बडुवा सुरेश सिंह बिष्ट
    4 – क्यारी नवीन चंद्र सती
    5 – टेड़ा रश्मि रावत
    6 – भलौन धर्मेंद्र
    7 – पाटकोट रमेश चंद्र
    8 – चुकुम सौरभ कुमार
    9 – पूछडी नरगिस
    10 – मंगलार हेमंत सिंह बिष्ट
    11 – ढिकुली खष्टी देवी
    12 – जस्सागांजा हेम चंद्र
    13 – दयारामपुरटाण्डा अनिल कुमार
    14 – उदयपुरी बन्दोबस्ती रेखा
    15 – भवानीपुर बडी हंसी देवी
    16 – धरमपुर कठियापुल जसकरन सिंह गिल
    17 – शंकरपुरभूल गुलअप्शा
    22 – करनपुर प्रीतम सिंह

    पंचायत चुनाव में कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले के जिला पंचायत की सबसे हॉट सीट 21, रामडी-आनसिंह (पनियाली) पर भारतीय जनता पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है. भारतीय जनता पार्टी के लिए नाक का सवाल बनी यह सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी छवि बोरा कांडपाल ने जीती है. उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को कड़े मुकाबले में हराया है.

    निर्दलीय प्रत्याशी छवि बोरा कांडपाल पहले चरण की गिनती से ही बढ़त बनाती रही. आखिरी चरण तक अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी की बेला तोलिया से आगे चलती रही. छवि बोरा के जीत के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई. ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाते नजर आए.
    विजयी प्रत्याशी छवि बोरा कांडपाल के पति भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. वे बीजेपी में जिला मंत्री के पद पर थे. जिला पंचायत चुनाव में भाजपा से बगावत कर उन्होंने अपनी पत्नी छवि बोरा को चुनावी मैदान में उतारा. जिसमें उन्होंने जीत हासिल की है.

    भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ बगावत कर अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने पर बीजेपी ने उनको जिला मंत्री के पद से पद मुक्त कर दिया, लेकिन अभी भी वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं. निर्दलीय प्रत्याशी छवि कांडपाल हल्द्वानी की महिला महाविद्यालय में प्रोफेसर पर की पद नौकरी कर रही थीं. जहां से उन्होंने इस्तीफा देकर पहली बार चुनाव लड़ा.

    चुनाव जीतने के बाद छवि बोरा कांडपाल ने कहा कि उन्होंने समाज सेवा के भाव से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया था. चुनाव के दौरान जनता ने उनका भरपूर साथ दिया है. जिसका नतीजा है कि उन्होंने जीत हासिल की है. उन्होंने कहा चुनाव के दौरान जनता से उन्होंने जो भी वादे किए हैं उसको पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगी. आने वाले समय में जिला पंचायत अध्यक्ष के दौड़ में भी शामिल होंगी. छवि बोरा कांडपाल और उनके पति प्रमोद बोरा ने जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जातया है।

    वहीं हल्द्वानी गोलापार चोरगलिया आमखेड़ा जिला पंचायत सीट से भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनीता बेलवाल को हर का मुंह देखना पड़ा। उन्हें कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी लीला बिष्ट ने करारी हार दी।

  • सफाई कार्मिकों को ईएसआई, ईपीएफ के साथ बोनस लाभ भी प्रदान करने के दिए निर्देश….

    सफाई कार्मिकों को ईएसआई, ईपीएफ के साथ बोनस लाभ भी प्रदान करने के दिए निर्देश….

    देहरादून – उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने बुधवार कोरोनेशन अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और अस्पताल प्रशासन को पर्यावरण मित्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान पर जोर दिया।

    उपाध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सफाई कार्मिकों का बहुत बड़ा योगदान होता है। पर्यावरण मित्रों की समस्याओं को लेकर आयोग प्रतिबद्ध है। किसी भी दशा में पर्यावरण मित्रों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    आयोग के उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर कर कार्मिकों को ठेकेदार के हवाले कर अस्पताल प्रशासन इतिश्री न करें। अस्पताल में काम करने वाले हर कर्मचारी के हितों की रक्षा करना भी सुनिश्चित करें। सफाई कार्मिको को अनिवार्य तौर पर ईपीएफ, ईएसआई की सुविधा के साथ साल में बोनस लाभ दिया जाए। श्रम विभाग की न्यूनतम मजदूरी दर पर सफाई कार्मिकों का मानदेय भुगतान सुनिश्चित किया जाए। सफाई कार्मिकों के वेतन का समय पर भुगतान के साथ ही ओवरटाइम का भुगतान भी सुनिश्चित किया जाए। जांच में नेफ्रो प्लस की व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर उपाध्यक्ष उनकी सराहना की।

    उपाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कार्मिकों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने सफाई कार्मिकों को भी अपने पूरे समर्पित भाव और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। बैठक में सफाई कार्मिकों ने अपनी समस्याओं से उपाध्यक्ष को अवगत कराया। उपाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि सफाई कार्मिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।

     बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार शर्मा, पीएमएस डॉ मनु जैन, पीआरओ प्रमोद पंवार, प्रशासनिक अधिकारी रश्मि, एचआर मीनू लक्ष्मी, जीएम जितेन्द्र मित्तल सहित सफाई कार्मिक संघ के पदाधिकारी एवं सभी सफाई कर्मी मौजूद थे।

  • संचालन त्वरित: कुंभ 2027 के लिए प्रस्ताव तैयार कर 30 अप्रैल तक केंद्र को भेजने का निर्देश….

    संचालन त्वरित: कुंभ 2027 के लिए प्रस्ताव तैयार कर 30 अप्रैल तक केंद्र को भेजने का निर्देश….

    देहरादून – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में कुंभ मेला से संबंधित कार्यों हेतु उच्च अधिकार प्राप्त समिति एवं व्यय वित्त समिति की बैठकें संपन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि घाटों के निर्माण में गुणवत्ता के साथ ही हरियाली का विशेष ध्यान रखा जाए। जहाँ जहाँ संभव हो हरियाली का प्रावधान रखा जाए।

    अगस्त माह के अंत तक पेश करें कुम्भ 2027 की सम्पूर्ण कार्ययोजनाः मुख्य सचिव

    मुख्य सचिव ने मेलाधिकारी को अगस्त माह के अंत तक कुम्भ 2027 की सम्पूर्ण कार्ययोजना प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य जो प्रत्येक स्थिति में किए ही किए जाने हैं, उन कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए स्थायी एवं अस्थायी प्रकृति के सभी प्रकार के कार्यों की एक व्यापक सूची सहित कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत की जाए।

    कुम्भ क्षेत्र के सभी पुलों को तत्काल सुरक्षा ऑडिट करवा लिया जाए

    मुख्य सचिव ने कुम्भ क्षेत्र के पुलों की सुरक्षा जांच तत्काल अनिवार्य रूप से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे कुम्भ क्षेत्र का सर्क्यूलेशन प्लान भी अनिवार्य रूप से तैयार किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि विशेष पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की अधिकतम भीड़ के अनुरूप योजनाएं तैयार की जाएं। उन्होंने प्रत्येक बिन्दु पर प्रवेश एवं निकासी के लिए योजना तैयार किए जाने की बात कही।

    मुख्य सचिव कहा कि कुंभ क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों के रेलवे स्टेशनों की क्षमता विकास और सौंदर्यीकरण हेतु रेल मंत्रालय से संवाद किया जाए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ के दौरान रेलवे स्टेशनों में होल्डिंग एरिया तैयार किया जाए। मुख्य सचिव ने कुम्भ क्षेत्र में नए पार्किंग एरिया चिन्हित कर अभी से तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कुम्भ के दौरान प्राईवेट भूमि पर पार्किंग स्थल किराए पर लिए जाने हेतु भी अभी से तैयारियां करते हुए भूमि के मालिकों से भी अभी से बातचीत कर ली जाए।

    मुख्य सचिव ने कहा कि घाटों के पास सीढ़ियों को मानक के अनुरूप रखा जाए ताकि श्रद्धालुओं को सीढ़ियाँ चढ़ने उतरने में परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने घाटों के पास चेंजिंग रूम और बैठने के लिए बेंच आदि का प्रावधान भी रखा जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने घाटों के निर्माण को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि नहरों के बंदीकरण के दौरान सभी कार्य समय से  पूर्ण किए जा सकें।

    व्यय वित्त समिति में निम्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

    व्यय वित्त समिति में लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के कार्यों को संस्तुति प्रदान की गयी, जिसमें जनपद हरिद्वार में बहादराबाद सिडकुल चार लेन मार्ग (भाईचारा ढाबा) से बीएचईएल बैरियर नं0-6 होते हुए शिवालिक नगर चौक (बीएचईएल मध्य मार्ग) तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़िकरण का कार्य, दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग सं0 334 पर पतंजलि योगपीठ से सहदेवपुर, दिनारपुर, सुभाषगढ होते हुए पुरकाजी-लक्सर-ज्वालापुर राष्ट्रीय राजमार्ग सं0 334ए पर फेरूपुर तक मार्ग का 1.50 लेन में चौडीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य सहित सिंचाई विभाग के कुल 02 कार्य जिसमें ऊपरी गंगा नहर के बाएँ किनारे पर अमरापुर घाट से ऋषिकुल पुल तक 600 मीटर घाट का निर्माण एवं ऋषिकुल पुल से साक्षी सतनाम घाट तक अपर गंग नहर के बांयें पार्श्व पर घाट निर्माण कार्य शामिल है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, आईजी डॉ. नीलेश आनन्द भरणे, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. वी षणमुगम,  आयुक्त गढ़वाल विनय कुमार पाण्डेय एवं मेलाधिकारी सोनिका सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • सीएम धामी ने मुन्नी देवी शाह के परिजनों से की मुलाकात, जताई चिंता और सहानुभूति….

    सीएम धामी ने मुन्नी देवी शाह के परिजनों से की मुलाकात, जताई चिंता और सहानुभूति….

    देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार रात्रि को मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह से मुलाकात करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से प्राप्त की और पूर्व विधायक के कुशलक्षेम की जानकारी ली।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिजनों से भी संवाद किया और पूर्व विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री की यह संवेदनशीलता जनप्रतिनिधियों और जनता के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।

  • सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में बैठक….

    सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में बैठक….

    देहरादून – सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने उत्तराखण्ड में संचालित समस्त बांध परियोजनाओं को निर्देशित किया है कि वे जब भी जल छोड़ें, तो उसकी पूर्व सूचना राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के साथ-साथ संबंधित जनपद प्रशासन को अनिवार्य रूप से साझा करें। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट करें कि छोड़ा गया पानी कितने समय में किन क्षेत्रों तक पहुंचेगा और वहां क्या प्रभाव हो सकता है, ताकि आमजन को समय से सतर्क किया जा सके।

    सचिव ने शुक्रवार को सचिवालय में राज्य की सभी प्रमुख जल विद्युत परियोजनाओं, सिंचाई विभाग, यू.जे.वी.एन.एल. तथा केन्द्रीय जल आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसून के दृष्टिगत तैयारियों तथा सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी परियोजनाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे पूर्व चेतावनी तंत्र के अंतर्गत लगे सेंसरों द्वारा प्राप्त नदी जलस्तर और डिस्चार्ज डेटा को एपीआई के माध्यम से रियल टाइम में यूएसडीएमए के साथ साझा करें, जिससे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से जलस्तर की निगरानी की जा सके।

    बैठक में स्पष्ट रूप से सभी एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी-अपनी परियोजनाओं के लिए आपातकालीन कार्य योजना तथा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) शीघ्र तैयार कर यूएसडीएमए के साथ साझा करें तथा उसे अपनी वेबसाइट पर भी प्रदर्शित करें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगस्त-सितम्बर, 2025 के मध्य समस्त बांध परियोजनाओं के साथ राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से वास्तविक आपदा स्थिति में विभागीय तैयारियों को परखा जाएगा।

    इसके साथ ही सिंचाई विभाग को बाढ़ प्रबंधन पर एक समग्र एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिसमें भारत सरकार द्वारा जारी एस0ओ0पी तथा आपदा प्रबन्धन विभाग द्वारा निर्गत शासनादेशों को सम्मिलित किया जाएगा। साथ ही सभी विभागों/एजेंसियों को एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए गए हैं, जो आपदा की स्थिति में सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं आपसी समन्वय स्थापित करेंगे।

    सचिव  ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी तकनीकी प्रणालियां सुचारू रूप से कार्य कर रही हों तथा सूचनाएं समयबद्ध रूप से साझा हों। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी, डॉ. पूजा राणा, डॉ. वेदिका पन्त, रोहित कुमार, हेमंत बिष्ट के साथ ही सिंचाई विभाग, यू.जे.वी.एन.एल., केन्द्रीय जल आयोग, टिहरी हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन, एनटीपीसी जोशीमठ, एनएचपीसी टनकपुर एवं धौलीगंगा, जीवीके अलकनंदा परियोजना, जेपी ग्रुप विष्णुप्रयाग तथा मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

  • इनसे प्रेरणा मिलेगी: चार स्कूल अब स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर….

    इनसे प्रेरणा मिलेगी: चार स्कूल अब स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर….

    देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार की ताजा पहल के तहत चार राजकीय स्कूलों के नाम बदलने की मंजूरी दी है, ताकि इन संस्थानों को ऊँचे आदर्शों और देशभक्ति की भावना से जोड़ा जा सके। अब राजकीय इंटर कॉलेज चिपलघाट, पौड़ी गढ़वाल को शहीद भगत सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैंद्रथ (चकराता, देहरादून) को पंडित सैराम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विद्यालय पुण्डेरगांव (पौड़ी गढ़वाल) को स्व. कुंवर सिंह रावत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एवं आईंटर कॉलेज डीडीहाट, पिथौरागढ़ को स्व. माधों सिंह जंगपांगी जी इंटर कॉलेज नाम दिया जाएगा।

    यह निर्णय शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने तथा विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जगाने की भावना से लिया गया है । साथ ही सरकार ने पूरे राज्य में पेयजल आपूर्ति सुविधाओं की नियमित देखरेख एवं रखरखाव के लिए ₹62 करोड़ की वित्तीय सहायता मंजूर की है, जिसमें ग्राम एवं नगर दोनों क्षेत्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पुल निर्माण, मल्टी‑लेवल पार्किंग, सड़कों समेत अन्य बुनियादी संरचनाओं के लिए भी करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं