Category: देहरादून

  • शहरी मतदाता ग्राम पंचायत की सूची में कैसे पहुंचे? हाईकोर्ट ने उठाए सवाल…. 

    शहरी मतदाता ग्राम पंचायत की सूची में कैसे पहुंचे? हाईकोर्ट ने उठाए सवाल…. 

    देहरादून – उत्तराखंड के पंचायत चुनावों में मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हाईकोर्ट ने उन प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है, जिनके नाम एक साथ नगर निकाय और ग्राम पंचायत दोनों की मतदाता सूचियों में दर्ज हैं। यह फैसला उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम, 2016 के उल्लंघन को देखते हुए लिया गया है।

     क्या कहता है अधिनियम?

    धारा 9(6) के अनुसार, कोई भी व्यक्ति एक से अधिक क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम नहीं रख सकता। वहीं, धारा 9(7) में स्पष्ट है कि अगर कोई मतदाता पहले से किसी नगर निकाय की सूची में दर्ज है, तो उसे ग्राम पंचायत की सूची में तभी नामांकन मिलेगा जब वह यह प्रमाणित करे कि पुरानी सूची से उसका नाम हटा दिया गया है।

    लेकिन आयोग ने जारी किया सर्कुलर…

    राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके विपरीत एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें कहा गया कि अगर किसी व्यक्ति का नाम ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में दर्ज है, तो वह मतदान और चुनाव लड़ने का अधिकारी है। इस सर्कुलर से कानूनी भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और कई ऐसे शहरी मतदाता भी पंचायतों की सूची में दर्ज हो गए, जिनका नाम पहले से नगर निकायों में था।

    हाईकोर्ट ने सर्कुलर पर लगाई रोक

    हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग के इस सर्कुलर पर भी आंशिक रोक लगा दी है, लेकिन यह स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में फिलहाल हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। इससे स्थिति और उलझ गई है क्योंकि नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।

    अब सवाल उठता है – आगे क्या?

    अब जबकि कई प्रत्याशी दो जगह मतदाता सूची में नाम होने के बावजूद नामांकन कर चुके हैं, सवाल यह है कि क्या ऐसे नाम रद्द होंगे या आयोग को अधिसूचना में संशोधन करना पड़ेगा? आयोग के सचिव राहुल गोयल का कहना है कि हाईकोर्ट का आदेश मिलने के बाद ही इस विषय पर कोई स्पष्ट निर्णय लिया जा सकेगा।

  • बैठक में पीएम ग्राम सड़क योजना की प्रगति पर हुआ प्रेजेंटेशन….

    बैठक में पीएम ग्राम सड़क योजना की प्रगति पर हुआ प्रेजेंटेशन….

    देहरादून – प्रेजेंटेशन में अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में PMGSY योजना का चौथा चरण गतिमान है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- 4 में 2645  गांव को आच्छादित करते हुए 9500 किलोमीटर की सड़क बनाने का लक्ष्य है।  इसके प्रथम फेज में 1370 किलोमीटर की 212 सड़कों की डीपीआर का अनुमोदन किया गया है। जिन पर कार्य चल रहा है। बताया कि विभाग द्वारा इंस्पेक्ट टू परफेक्ट एप डेवलप किया गया है जिससे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्य सचिव ने PMGSY के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण के कार्यों की गुणवत्ता बेहतर रखें तथा उसकी प्रगति भी तेजी से बढ़ाना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों से  कहा कि  पिथौरागढ़ के दुर्गम क्षेत्र में कुछ गांव ऐसे हैं जहां पर इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जानी है तथा उसके लिए सड़क की एप्रोच होना जरूरी है, उन्होंने रिमोट एरिया के सड़क  से  वंचित  इन गांवों को भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़क कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए होमवर्क करने तथा इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव राधिका झा, सी रवि शंकर व श्रीधर बाबू  अद्यंकी, अपर सचिव अभिषेक रोहेला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • भगवान सूर्य के जलाभिषेक हेतु सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ, 151 नदियों के जल से होगा अभिषेक….

    भगवान सूर्य के जलाभिषेक हेतु सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ, 151 नदियों के जल से होगा अभिषेक….

    देहरादून – भगवान सूर्य की मूर्ति के भव्य जलाभिषेक समारोह के लिए कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को एक विशेष कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से इस कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    यह विशेष धार्मिक आयोजन देश की 151 पवित्र नदियों के जल से भगवान सूर्य के अभिषेक हेतु समर्पित है। उसी क्रम में देवभूमि उत्तराखंड की गंगा, यमुना, मंदाकिनी जैसी पवित्र नदियों से एकत्र किए गए जल को कलश में भरकर इस यात्रा के लिए विशेष विधि-विधान के साथ रवाना किया गया।

    इस शुभ अवसर पर महामंडलेश्वर 1008 डॉक्टर स्वामी संतोषानंद देव महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय और समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

  • अभियुक्तों के कब्जे से 05 पेटियों में रखा 125 किलो ग्राम डायनामाइट हुआ बरामद….

    अभियुक्तों के कब्जे से 05 पेटियों में रखा 125 किलो ग्राम डायनामाइट हुआ बरामद….

    देहरादून – वर्तमान में पंचायत चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने व किसी भी प्रकार से प्रलोभन देकर मतदान अपने पक्ष में करने जैसी तमाम गतिविधियों पर रोक लगाते हुए अवैध गतिविधियों सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया है, जिस पर संपूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    इसी क्रम में दिनांक 10/07/2025 को त्यूणी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार संख्या HP 09C 9788 को चैक किया गया तो वाहन में 05 पेटी डायनामाइट कुल वजन 125 कि0ग्राम बरामद हुआ। वाहन सवार व्यक्तियों से उक्त विस्फोटक पदार्थ को परिवहन करने के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए तो हुए दिखा नहीं पाए,  जिस पर अवैध विस्फोटक पदार्थ की बरामदगी पर थाना त्यूनी पर मु0अ0सं0 19/2025 धारा 3/7 विस्फोटक अधिनियम 1884 बनाम रिंकू, रोहित, सुनील, पंजीकृत किया गया।

     गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

    1-  रिंकू पुत्र पानू राम ग्राम बलंग थाना ठियोग शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 37 वर्ष

    2- रोहित पुत्र बिशन सिंह ग्राम रोणाहाट थाना सिलाई सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र 19 वर्ष

    3- सुनील पुत्र केवल राम ग्राम सैडोली थाना कोटखाई शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 38 वर्ष

     बरामदगी विवरण

    1-  05 पेटी विस्फोटक पदार्थ ( डायनामाइट) वजन लगभग 125 कि0 ग्रा0

    2- 02 डब्बे टोपी (Detonator)

    3- 01 रोल लाल रंग की तार

    4- 01 बंडल आसमानी रंग की बत्ती

     पुलिस टीम :-

    01-  SO विनय मित्तल थाना त्यूनी

    02-  कानि0  तेजेन्द्र रावत

    03- कानि0 जितेंद्र कुमार

    04-कानि0 प्रदीप चौहान

    05- कानि0 चालक मनजीत रावत

    06-कानि0 वरुण रावत

    07- कानि0 जितेंद्र सिंह SOG देहात देहरादून

  • कांवड मेला 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था व आईजी गढ़वाल द्वारा कांवड़ मेले में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

    कांवड मेला 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था व आईजी गढ़वाल द्वारा कांवड़ मेले में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

    देहरादून—   कावड़ मेला 2025 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक , अपराध एवं कानून व्यवस्था,  वी. मुरूगेशन व  पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र  राजीव स्वरूप द्वारा कांवण यात्रा सम्बन्धी व्यवस्थाओं के संबंध में जनपद पौड़ी, देहरादून व टिहरी के समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग लेकर ड्यूटी में लगे सभी कार्मिक समर्पित भाव व सहयोगात्मक व्यवहार से ड्यूटी पर नियुक्त रहने के साथ-साथ सजग व सतर्क रहकर डयूटी करने हेतु प्रेरित किया गया ।

    साथ मेला संचालन हेतु बनाये गये यातायात प्लान के अनुसार ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही  बताया कि ड्यूटी के दौरान कांवडियों हेतु बनाए गए प्लान से स्थानीय व्यक्तियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े इसका ध्यान रखा जाए।

    इसके अलावा कांवड मेले के दौरान सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने हेतु भी निर्देशित किया गया।

    इस दौरान एसएसपी पौड़ी  लोकेश्वर सिंह, एसएसपी  देहरादून  अजय सिंह व एसपी  टिहरी  आयुष अग्रवाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों द्वारा भी कावंड़ मेला व्यवस्था को सकुशल सम्पादन करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

  • ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए भाजपा के जिला प्रभारी घोषित।

    ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए भाजपा के जिला प्रभारी घोषित।

    देहरादून—   भाजपा ने पंचायत चुनाव रणनीति पर आगे बढ़ते हुए ब्लॉक प्रमुख चुनावों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है।

    अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट के निर्देश पर जिला नैनीताल में ओखलकांडा में चन्दन बिष्ट, धारी में दीपक मेहरा, रामगढ़ में मोहन पाल, भीमताल में प्रदीप जनौटी, बेतालघाट में देवेंद्र ढेला, हल्द्वानी में गोपाल रावत, कोटा बाग में तरुण बंसल, रामनगर में गुंजन सुखीजा, उद्यमसिंह में जसपुर सरदार मंजीत सिंह, बाजपुर में राम मेहरोत्रा, काशीपुर में विवेक सक्सेना, गदरपुर में प्रदीप बिष्ट, रुद्रपुर में दिनेश आर्य, सितारगंज में दान सिंह रावत, खटीमा में उत्तम दत्ता को जिम्मेदारी दी गयी है।

  • ऊर्जा, आवास और शहरी विकास में बड़े बदलाव की तैयारी, कैबिनेट बैठक आज….

    ऊर्जा, आवास और शहरी विकास में बड़े बदलाव की तैयारी, कैबिनेट बैठक आज….

    देहरादून – प्रदेश में विकास की गति को और तेज करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक सचिवालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें ऊर्जा, शहरी विकास, आवास, वन विभाग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

    विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य के शहरी ढांचे को सुदृढ़ करने, आवास योजनाओं को विस्तार देने और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने जैसे कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। साथ ही, वन विभाग की ओर से वन संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने से जुड़े प्रस्ताव भी चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं।

    बैठक में जनहित से जुड़े अनेक विषयों पर नीतिगत फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। यदि प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, तो इसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा और राज्य के विकास में नई रफ्तार आएगी। उम्मीद की जा रही है कि यह बैठक प्रदेश के लिए कई नई योजनाओं की सौगात लेकर आएगी।

  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विषयों पर बच्चो को किया जागरूक, मनाया हरेला।।

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विषयों पर बच्चो को किया जागरूक, मनाया हरेला।।

    देहरादून—   माननीय जिला न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून, प्रेम सिंह खिमाल जी के निर्देशानुसार माह जुलाई में चल रहे हरेला पर्व के अंतर्गत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला, देहरादून में वहां के प्रधानाचार्य  मयंक शर्मा व शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया,

    जिसमें स्कूल कैंपस में लगभग 50 वृक्ष लगाए गए और उनके संरक्षण हेतु ट्री गार्ड भी लगाए गए।

    इस दौरान सचिव महोदया द्वारा स्कूल के बच्चों के साथ वार्तालाप भी किया गया और उन्हें वृक्षारोपण के महत्व , नशे के दुष्प्रभाव, सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय बरतने वाली सावधानियां, पोक्सो एक्ट व अन्य विषयो पर तथा नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के संबंध में भी जानकारी दी गई।

    इस दौरान स्कूल के बच्चों के द्वारा इस संबंध में जागरूकता रैली भी निकाली गई और उसमें उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा

    स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यालय के निम्नलिखित छात्र छात्राएं विजेता रही –
    इतिश्री प्रधान, अनन्या पुरोहित, आदित्य सिंह, आराध्य भट्ट और कुo सानवी।

    उक्त अभियान में पराविधिक कार्यकर्ता  उमेश्वर सिंह रावत द्वारा सहयोग किया गया।

    इसके अतिरिक्त उक्त अभियान में वन दरोगा बी o एस o रौठान व वन विभाग से हयात सिंह गुसाईं और शिवानी शर्मा, इंचार्ज इको टास्क फोर्स, निधि चंद , अध्यापिका विभा नौंधियाल उपस्थित रहे।

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से उत्तराखण्ड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा।

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से उत्तराखण्ड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा।

    देहरादून—  उत्तराखण्ड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज श्रीनगर (श्रीकोट) में चल रही समस्याओं के संदर्भ में  विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण से भेंट हेतु पहुँचा।

    प्रतिनिधिमंडल ने श्रीनगर में संविदा कर्मियों के समक्ष आ रही विभिन्न व्यावहारिक व प्रशासनिक समस्याओं से  अध्यक्ष को अवगत कराया।

    श्रमिकों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए  ऋतु खण्डूडी भूषण ने तत्काल पेयजल विभाग, उत्तराखण्ड शासन के सचिव से दूरभाष पर वार्ता की और समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

    माननीय अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे हमारे पर्वतीय क्षेत्रों के कर्मठ कर्मचारी किसी भी परिस्थिति में हटाए नहीं जाने चाहिए।

    उन्होंने विभाग को निर्देशित किया कि सभी संविदा कर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी कर्मचारी की सेवा को प्रभावित न किया जाए।

    प्रतिनिधिमंडल ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष का सहयोग एवं संवेदनशील रुख़ के लिए आभार प्रकट किया ।

    प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख पदाधिकारी  संजय कुमार – प्रांतीय अध्यक्ष,  मंगलेश लखेड़ा – प्रांतीय महामंत्री,  चन्द्रमोहन खत्री – गढ़वाल मंडल अध्यक्ष,  आशीष द्विवेदी – मंडलीय कोषाध्यक्ष,  सुरजीत डोबरियाल – प्रांतीय मंत्री,  दीपक बड़ोनी – शाखा उपाध्यक्ष, पौड़ी उपस्थित रहे।

  • कूड़ा बीनने वाली किशोरी की मौत के मामले में राज्य महिला आयोग ने गंभीरता से कार्रवाई करने के दिए निर्देश।

    कूड़ा बीनने वाली किशोरी की मौत के मामले में राज्य महिला आयोग ने गंभीरता से कार्रवाई करने के दिए निर्देश।

    देहरादून—-  देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के कुड़कावाला में कल शाम 5 जुलाई को एक दर्दनाक और रहस्यमय घटना हुई , सुसवा नदी के पास स्थित एक क्रेशर में एक नाबालिग कूड़ा बीनने वाली लड़की ने कथित रूप से फांसी लगाकर मृत्यु के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने त्वरित संज्ञान लिया।

    कल शाम मामले की जानकारी मिलते ही अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने डोईवाला एसओ से फोन पर घटना में गंभीरता से कार्रवाई व सभी संदिग्धो को कार्रवाई के घेरे में लेने के निर्देश दिए थे।

    आज अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सुसवा नदी किनारे स्थित क्रेशर पर पहुंच कर जानकारी ली तथा डोईवाला थाने में पहुँची।

    उन्होंने मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जया बलूनी से फोन पर वार्ता करते हुए मामले के अत्यन्त गंभीर होने पर घटना में कड़ी कार्रवाई के लिए कहा, साथ ही अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि किसी भी बच्ची या किशोरी को इस प्रकार से बंधक बनाना भी गंभीर विषय है, कहीं इसमें कोई अन्य सजिश न हो।

    इस मामले में गंभीरता से गहन जांच होनी चाहिए तथा सभी तथ्यों व सबूतों के आधार पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि यह मामला अत्यंत दुःखद है, किशोरी द्वारा इस प्रकार बेहद दर्दनाक कदम का उठाना बहुत चिंता का विषय है, मामले में कोई भी ढिलाई न बरती जाए, साथ ही मृतक किशोरी की पोस्टमार्टम/ मेडिकल रिपोर्ट तथा घटना स्थल की फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट की जांच के आधार पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

    वहीं उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग मामले की जांच इत्यादि की रिपोर्ट भी पुलिस अधिकारियों से मांगेगा। किसी भी किशोरी या युवती से गलत दुर्घटना या जघन्य अपराध आयोग बर्दाश्त नही करेगा।

    उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल से फोन पर वार्ता करते हुए मामले में बात की और इस घटना पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा, ताकि कोई भी मामले को या उसकी जांच को प्रभावित न कर सके।

    इस दौरान राजेन्द्र तड़ियाल सहित अन्य सामाजिक लोग उपस्थित रहे।