Category: देहरादून

  • उत्तराखंड—पहाड़ी इलाको के भारी बारिश की चेतावनी जारी।

    उत्तराखंड—पहाड़ी इलाको के भारी बारिश की चेतावनी जारी।

    देहरादून—   उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी है। देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जनपदों के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट है।

    प्रदेश भर में बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है।

    मौसम के बदले पैटर्न का असर बारिश पर भी दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से तेज दौर की बारिश पहाड़ से लेकर मैदान तक परेशानी का सबब बनी हुई है। शनिवार को पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।

    जनपद नैनीताल ,देहरादून में शनिवार को हल्की-फुल्की बारिश हुई। मौसम साफ रहने से त्योहार वाले दिन लोगों को काफी राहत मिली। वही आज भी कई हिस्सों बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं।

  • जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची,जानिए कौन हैं नैनीताल से,,,,,

    जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची,जानिए कौन हैं नैनीताल से,,,,,

    देहरादून—-  । भाजपा ने प्रदेश की पंचायतों मे 8 जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी कर दी है।

    शेष चार जिलों के लिए भी जल्दी नामो का ऐलान पार्टी द्वारा कर दिया जाएगा ।

    प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि 12 जिलों मे 89 ब्लॉक प्रमुखों के पदो में 63 प्रत्याशियों के नाम की प्रथम सूची एवं 12 जिला पंचायतों के अध्यक्षों में से 8 अधिकृत प्रत्याशियों की प्रथम सूची प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर जारी कर दी है ।

    सूची सलगन

  • पंचायत प्रमुखों के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची।

    पंचायत प्रमुखों के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची।

    देहरादून—   भाजपा ने प्रदेश की पंचायतों मे क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी कर दी है।

     

     

    प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि 12 जिलों मे 89 ब्लॉक प्रमुखों के पदो में 63 प्रत्याशियों के नाम की प्रथम सूची प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर जारी कर दी है ।

     

    अन्य की नामों का ऐलान भी अंतिम शीघ्र कर दिया जाएगा ।

    सूची सलगन संशोधित

  • उत्तराखंड : सावधान,,,,,, भारी बारिश का दौर जारी, आज नौ जिलों में अलर्ट।

    उत्तराखंड : सावधान,,,,,, भारी बारिश का दौर जारी, आज नौ जिलों में अलर्ट।

    देहरादून—-    मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना हो सकती है।

    अन्य जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की आशंका है। फिलहाल अगले 2 दिनों तक मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है।

    नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में आज सुबह से ही घने काले बादल छाए हुए हैं बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही है। गुरुवार को थमा बारिश का दौरा आज शुक्रवार को फिर शुरू हो गया है ।

    भारी बारिश का अनुमान जताया गया है बेहद सावधान रहें और सतर्क रहें अनावश्यक यात्रा न करें । नदी नालों से दूर रहें, जोखिम न उठाएं। प्रशासन द्वारा यह अपील लगातार  की जा रही है।

    उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड के 9 जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश की चेतावनी जारी की है, जिनमें उत्तरकाशी और देहरादून भी शामिल हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तीव्र से अति तीव्र बारिश के दौर की संभावना है। फिलहाल, अगले दो दिनों तक मौसम का यही रुख रहने का अनुमान है।

    तेज बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पिछले दो-तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के बाद गुरुवार को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन मौसम साफ होते ही उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिली रही, हालांकि कई इलाकों में अचानक तेज बौछारें भी पड़ीं।

    मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 11 अगस्त तक भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

    मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश में अगले तीन- चार दिन भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आईएमडी द्वारा 10 और 11 अगस्त को बारिश में और तेजी आने के आसार जताए गए हैं।

  • जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी, देखें समय सारिणी,,,,

    जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी, देखें समय सारिणी,,,,

    देहरादून—– राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड (हरिद्वार को छोड़कर) के सभी जनपदों में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव की तिथि घोषित की है।

    निर्वाचन कार्यक्रम इस प्रकार है:–

    नामांकन – 11 अगस्त 2025 (11:00 पूर्वाह्न – 3:00 अपराह्न)

    जांच – 11 अगस्त 2025 (3:30 अपराह्न से कार्य समाप्ति तक)

    नामांकन वापसी – 12 अगस्त 2025 (10:00 पूर्वाह्न – 2:00 अपराह्न)

    मतदान – 14 अगस्त 2025 (10:00 पूर्वाह्न – 3:00 अपराह्न)

    मतगणना -14 अगस्त 2025 (मतदान समाप्ति के तुरंत बाद)

  • आपदा के मद्देनज़र तीलू रौतली पुरस्कार कार्यक्रम टला….

    आपदा के मद्देनज़र तीलू रौतली पुरस्कार कार्यक्रम टला….

    देहरादून – पूरे प्रदेश में भारी बारिश और आपदा के चलते प्रदेश सरकार ने अभी राज्य स्तरीय तीलू रोतैली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती  पुरस्कार के वितरण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। प्रदेश सरकार उचित समय पर इन पुरस्कारों के वितरण का कार्यक्रम जारी करेगी । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश की वीर नारियों को सम्मानित करने के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाता है, लेकिन इस साल अभी प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते जनहानि हुई है और हालात सामान्य नहीं है। इस कारण इस पुरस्कार की विजेता को सम्मानित करना अभी संभव नहीं हो पाएगा।

    इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार का वितरण भी अभी स्थगित कर दिया गया है। इन दोनों पुरस्कारों का वितरण 8 अगस्त को देहरादून में आयोजित होने वाले समारोह में किया जाना था। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार के सभी अंग अभी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आपदाग्रस्त इलाकों में राहत कार्य पहुंचने में व्यस्त हैं। इस कारण अभी इन पुरस्कारों का वितरण समारोह आयोजित किया जाना संभव नहीं है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मौसम में सुधार होने पर जल्दी ही इन दोनों पुरस्कारों के वितरण समारोह की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।

  • उत्तराखंड: जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का अंतिम आरक्षण तय, सूची जारी।

    उत्तराखंड: जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का अंतिम आरक्षण तय, सूची जारी।

    देहरादून—   उत्तराखंड सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, 2025 (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का अंतिम आरक्षण तय कर दिया है।

     

    यह आरक्षण शासन कार्यालय आदेश संख्या 1088/XII (1)/2025/86 (22) 2019, दिनांक 01.08.2025 के तहत, प्राप्त आपत्तियों के सम्यक् परीक्षण के बाद लागू किया गया हैं।

     

    आरक्षण व्यवस्था संविधान के अनुच्छेद 243D, उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम, 2016 और संशोधन अध्यादेश, 2025 तथा संबंधित नियमावली के अनुसार की गई है।

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात।

    देहरादून—   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ प्रोफेसर लोहनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

    माननीय मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों के संचालन की जानकारी प्राप्त की तथा दूरस्थ शिक्षा में कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और रोजगारपरक कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए।

    प्रो. लोहनी ने विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई प्रचार सामग्री उनसे साझा की और प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचने हेतु प्रचार अभियान में रेडियो, सोशल मीडिया के उपयोग व विश्वविद्यालय के विभागों द्वारा निर्मित वीडियो एवं विश्वविद्यालय की टीमों द्वारा राज्यभर में आयोजित प्रचार – प्रसार कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में जानकारी दी।

  • धराली (उत्तरकाशी) में बादल फटने की घटना पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने जताया गहरा शोक।

    धराली (उत्तरकाशी) में बादल फटने की घटना पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने जताया गहरा शोक।

    देहरादून—  उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में बादल फटने से हुई भीषण प्राकृतिक आपदा में भारी जन-धन की क्षति का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्मांतक है।

    उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति गंभीर संवेदना प्रकट की है।

    उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करती हूँ तथा दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ।

    यह समय धैर्य, एकजुटता और मानवीय सेवा की भावना से एक-दूसरे के साथ खड़े होने का है।”

  • उत्तरकाशी में फटा बदल, लोगो के मलवे में दबे होने की खबर, टीमें रवाना।

    उत्तरकाशी में फटा बदल, लोगो के मलवे में दबे होने की खबर, टीमें रवाना।

    उत्तरकाशी—-   उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश अब आफत बन गई है बड़ी खबर सामने आ रही है उत्तरकाशी में खीरगंगा में पानी का सैलाब आने से कई लोगों के दबने की सूचना है।

    उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव की खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आने से कई लोगों के दबने की सूचना है। पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई।

    कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी है। आर्मी हर्षिल/पुलिस/एसडीआरएफ टीम भटवाड़ी के लिए रवाना हुई हैं।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  ने बादल फटने की घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है।धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं।

    इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।